यात्री प्रतीक्षालय से हटी सांसद की तस्वीर, गरमाई सियासत...

Updated on 02-03-2024 06:20 PM
चिरमिरी। नगर निगम चिरमिरी में इन दिनों सियासत सरगर्म है। लोकसभा चुनाव नजदीक हैं, ऐसे में सियासत भी सांसद को लेकर ही हो रही है। इसी कड़ी में पिछले दिनों नगर-निगम चिरमिरी की सामान्य सभा का विशेष सम्मेलन काफी हंगामेदार रहा, जहाँ विभिन्न मुद्दों पर पार्षदों ने जमकर सवाल-जवाब किया। निगम के सामान्य सभा के विशेष सम्मेलन में सत्ता पक्ष की वरिष्ठ पार्षद बबीता सिंह ने महापौर निधि से निर्मित नगर निगम चिरमिरी के यात्री प्रतीक्षालय से कोरबा लोकसभा की सांसद ज्योत्सना महंत की फोटो हटाए जाने पर आपत्ति जताई।

उन्होंने कहा कि, निगम के यात्री प्रतीक्षालय में जहाँ महापौर कंचन जायसवाल के साथ-साथ स्थानीय सांसद ज्योत्सना महंत का भी फोटो लगाई गई थी। ज्योत्सना महंत अभी भी सांसद हैं, इसके बावजूद नगर निगम ने रातो-रात उनकी फोटो महापौर निधि से नवनिर्मित यात्री प्रतीक्षालय से हटा दी, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। पार्षद बबीता सिंह ने कहा कि, आखिर किसके दिशा-निर्देश पर सांसद का फोटो हटाया गया और यह अपमानजनक कार्यवाही की गई जिसकी मैं कड़ी भर्त्सना करती हूँ। पार्षद बबीता सिंह ने शीघ्रातिशीघ्र यात्री प्रतीक्षालय में सांसद ज्योत्सना महंत की फोटो फिर से सम्मानपूर्वक लगाने की मांग की है। साथ ही उक्त अनुचित कार्यवाही में संलिप्त लोगों पर कार्यवाही की माँग की है।

महापौर कांग्रेस की, फिर भी कांग्रेस सांसद की फोटो हटाई गई
पूरे मामले में हैरान करने वाली बात यह है कि, नगर निगम चिरमिरी में कांग्रेस पार्टी से महापौर हैं और स्थानीय सांसद भी कांग्रेस पार्टी से सांसद हैं। इसके बावजूद वो भी महापौर निधि से निर्मित यात्री प्रतीक्षालय में पहले से लगी हुई सांसद की फोटो हटाना आमजनों में चर्चा का विषय हैं। मामले को उठाने वाली पार्षद भी कांग्रेस पार्टी से ही हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.