भोपाल रेल मंडल की बैठक में सांसदों ने उठाए मुद्दे:3940 करोड़ से 53 स्टेशनों का होगा पुनर्विकास

Updated on 01-11-2025 12:14 PM

पश्चिम मध्य रेलवे भोपाल मंडल के सांसदों की बैठक शुक्रवार को ताज होटल में हुई। इसमें सांसदों ने कई मुद्दे उठाने के साथ सुझाव भी दिए। जानकारी दी गई कि मंडल के कुल 53 रेलवे स्टेशनों का 3940 करोड़ रुपए से पुनर्विकास किया जा रहा है। ट्रेन और ट्रैक के संबंध में सांसदों ने कई सुझाव भी दिए।

मंडल की महाप्रबंधक शोभना बंदोपाध्याय ने सभी सांसद का स्वागत किया। अध्यक्षता राजगढ़ सांसद रोडमल नागर ने की।

सांसद नागर ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकास किए जा रहे स्टेशनों एवं चल रहे रेलवे प्रोजेक्ट को समय पर पूरे करने की बात कही। साथ ही भोपाल-रामगंज मंडी नई रेल लाइन के काम में तेजी लाने को कहा। नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने लोकमान्य तिलक-हरिद्वार एसी सुपरफास्ट एवं नागपुर-इंदौर त्रिशताब्दी एक्सप्रेस का इटारसी स्टेशन पर ठहराव, पुरी-जोधपुर, चेन्नई-देहरादून सहित अन्य ट्रेनों का नर्मदापुरम स्टेशन पर ठहराव देने, दयोदय एक्सप्रेस को इटारसी तक विस्तारीकरण का सुझाव दिया।

सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने सिरोंज-लटेरी-कुरवाई-समशाबाद नई रेल लाइन बनाने, राज्यरानी एक्सप्रेस का इटारसी या उज्जैन तक विस्तार, रानी कमलापति-निजामुद्दीन वंदे भारत ट्रेन, पुष्पक एक्सप्रेस आदि ट्रेनों का बीना स्टेशन पर ठहराव की बात कहीं। राज्यसभा सांसद माया नारौलिया ने इटारसी स्टेशन पर साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर करने, रोड ओवर ब्रिज की मरम्मत कराने की बात कही।

रेलवे से जुड़े प्रोजेक्ट के बारे में बताया महाप्रबंधक बंदोपाध्याय ने पश्चिम मध्य रेल की उपलब्धियों के बारे में बताया। कहा कि प्रधानमंत्री जी द्वारा 22 मई-25 को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 103 पुनर्विकसित स्टेशनों में पश्चिम मध्य रेलवे के कुल 6 स्टेशनों में भोपाल मंडल के 2 स्टेशन नर्मदापुरम एवं शाजापुर का लोकार्पण किया गया।

पमरे के 53 रेलवे स्टेशनों को लगभग 3940 करोड़ रुपए की लागत से अधिक से अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित किया जा रहा है। जिसमे भोपाल एवं बीना स्टेशनों के मेजर अपग्रेडेशन सहित मंडल के कुल 17 स्टेशन शामिल हैं।

साथ ही इटारसी-भोपाल-बीना के मध्य 237 किलोमीटर चौथी रेल लाइन परियोजना की केंद्रीय मंत्रीमंडल ने स्वीकृति दी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा 3 करोड़ की लागत से भोपाल स्टेशन पर एक्जीक्युटिव लांज का शुभारंभ, बीना-इटारसी-खंडवा, बीना-रूठियाई, गुना-ग्वालियर, रूठियाई-मक्सी, रेल खंडों में कवच 4.0 प्रणाली स्थापित करने का कार्य इत्यादि की जानकारी दी।

आगे की योजनाओं पर भी बात मंडल रेल प्रबंधक भोपाल पंकज त्यागी ने पावर पॉइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से मंडल की उपलब्धियों, वर्तमान विकास कार्यों के बारे में एवं भविष्य की योजनाओं का बैठक में उपस्थित सांसदों को दी। बैठक में सांसद दुर्गादास उइके के प्रतिनिधि दीपक सलूजा, राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के प्रतिनिधि विजय कुमार जैन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा के प्रतिनिधि अंशुल तिवारी, खंडवा सांसद लोकसभा ज्ञानेश्वर पाटिल के प्रतिनिधि मुकेश सोनी भी उपस्थित थे। संचालन उप महाप्रबंधक (सामान्य) मनीष पटेल ने किया तथा आभार वरिष्ठ उप महाप्रबंधक नीरज कुमार वरिष्ठ ने माना।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा बाधक नहीं बने। उन्होंने निर्देश दिए कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी…
 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे…
 12 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है और राहत कार्य जारी है। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के…
 12 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भोपाल मंडल…
 12 August 2026
 भोपाल। रविवार शाम से हुई बारिश ने छोला क्षेत्र की उड़िया बस्ती के रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक कई घरों में पानी घुसने लगा।…
 12 August 2026
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था और बिगड़ते शहरी ढांचे को लेकर पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजी) पवन जैन ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल…
 12 August 2026
भोपाल। कजली खेड़ा थाना क्षेत्र स्थित फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पाट पर दोपहर में पिकनिक मनाने गए पुराने भोपाल के सात युवक अचानक आए पानी के तेज बहाव के कारण एक…
 12 August 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायजा…
 12 August 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभागों को पांच अगस्त को भंग किए जाने के बाद अब इसी सप्ताह पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी (पीसीसी) को भी भंग किया जाएगा। इसमें उपाध्यक्ष,…
Advt.