जिले में 20 वें कलेक्टर के तौर पर श्री अबिनाश मिश्रा ने किया पदभार ग्रहण

Updated on 07-03-2025 01:32 PM

धमतरी । जिले के 20 वें कलेक्टर के तौर पर 2018 बैच के आईएएस अबिनाश मिश्रा ने आज कलेक्टोरेट पहुंचकर पदभार ग्रहण कर लिया है। बता दें कि अबिनाश मिश्रा मूलतः उड़ीसा के बरगढ़ से हैं। 2 जुलाई 1992 को जन्मे मिश्रा के माता-पिता दोनों शिक्षक हैं। उन्होंने आईआईटी खड़गपुर से मैकेनिकल में बीटेक किया, उसके बाद दिल्ली तैयारी के लिए चले गए और अपने चैथे प्रयास में यूपीएससी क्रैक किया।

आल इंडिया रैंक में उन्होंने 65 वां स्थान प्राप्त किया। उनकी पहली जॉइनिंग 27 अगस्त 2018 को आईएएस के रूप में छत्तीसगढ़ में हुई। मिश्रा दंतेवाड़ा में एसडीएम, रायपुर में जिला पंचायत सीईओ और नगर निगम रायपुर में आयुक्त के पद पर रहे। उन्हें धमतरी जिले का कलेक्टर बनाया गया है।

ज्ञात हो कि निवर्तमान कलेक्टर नम्रता गांधी को प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली भेजा गया है। नवनियुक्त   कलेक्टर ने आज पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद उपस्थित राजस्व अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने संक्षिप्त बैठक में सभी अधिकारियों को शासन की योजनाओं को आमजनों तक सफलतापूर्वक पहुंचाने को अपनी प्राथमिकता बताया। उन्होंने अपने कार्यकाल में जिले में बेसिक एडमिनिस्ट्रेशन को बेहतर करते हुए शासकीय योजनाओं के त्वरित क्रियान्वयन पर जोर दिया। कलेक्टर ने सभी अधिकारी, कर्मचारियों को नियत समय पर कार्यालयों में उपस्थित रहकर शासकीय काम करने के सख्त निर्देश भी पहली ही बैठक में दिए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.