'मिस्‍टर एंड मिसेज माही' ने पहले वीकेंड में 'श्रीकांत' को पछाड़ा, 'सावी' भी उम्‍मीद से बेहतर

Updated on 03-06-2024 02:59 PM
बॉक्‍स ऑफिस पर शुक्रवार को रिलीज हुई 'मिस्टर एंड मिसेज माही' और 'सावी' ने अपने पहले वीकेंड का सफर पूरा कर लिया है। पहले तीन दिनों में जहां राजकुमार राव और जान्‍हवी कपूर की स्‍पोर्ट्स ड्रामा फिल्‍म ने बढ़‍िया कलेक्‍शन किया है, वहीं दिव्‍या खोसला कुमार और अनिल कपूर की 'सावी' के लिए भी फर्स्‍ट वीकेंड ठीक-ठाक रहा है। यकीनन कमाई की रेस में 'मिस्‍टर एंड मिसेज माही' आगे है, लेकिन रविवार को कलेक्‍शन में जिस उछाल की उम्‍मीद थी, वह दोनों में से किसी फिल्‍म को नहीं मिल सकी है।

sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, शरण शर्मा के डायरेक्‍शन में बनी 'मिस्‍टर एंड मिसेज माही' ने रविवार को 5.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है। अपने पहले वीकेंड में इस फिल्‍म ने भारत में कुल 16.85 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। बीते दो महीने से सिनेमाघरों में जैसी सुस्‍ती है, उसे ध्‍यान में रखते हुए यह एक अच्‍छी कमाई कही जा सकती है। दिलचस्‍प है कि यह राजकुमार राव की ही पिछली रिलीज 'श्रीकांत' के फर्स्‍ट वीकेंड से भी बेहतर स्‍थ‍िति में है। 'श्रीकांत' ने पहले तीन दिनों में 11.70 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

रविवार को 'मिस्‍टर एंड मिसेज माही' ने की उम्‍मीद से कम कमाई

'मिस्‍टर एंड मिसेज माही' शुक्रवार को सिनेमा लवर्स डे पर रिलीज हुई थी। इस दिन अध‍िकतर सिनेमाघरों में 99 रुपये में टिकट मिल रहे थे। ऐसे में फिल्‍म हो पहले दिन तगड़ी ओपनिंग मिली और इसने 6.75 करोड़ रुपये का बिजनस किया। शनिवार को कमाई बढ़ने की बजाय गिर गई और इसने 4.60 करोड़ रुपये कमाए। जबकि अब रिववार को 5.50 करोड़ रुपये का करोबार हुआ है। उम्‍मीद यही थी कि फिल्‍म रविवार को कम से कम 7 करोड़ तक जाएगी। हालांकि, बावजूद इसके यह अच्‍छी स्‍थ‍िति में है। जरूरत यह है कि 40 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्‍म अब वीकडेज में अपनी पकड़ बनाए रखे।

'सावी' की कमाई धीमी, पर उम्‍मीद से अध‍िक

दूसरी ओर, दिव्‍या खोसला कुमार और अनिल कपूर की 'सावी' के लिए भी वीकेंड अच्‍छा रहा है। एक तरह से इस फिल्‍म ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है। ओपिनंग डे पर इस फिल्‍म ने 1.60 करोड़ रुपये कमाए थे। इसे सिनेमा लवर्स डे का शुक्रवार को बहुत फायदा नहीं मिला। लेकिन अच्‍छी बात यह रही कि शनिवार को इसने 1.80 करोड़ और रविवार को 1.90 करोड़ रुपये की कमाई की है। गौर करने वाली बात यह है कि इसकी कमाई 10-10 लाख रुपये ही सही, लेकिन दोनों दिन बढ़ी है। फर्स्‍ट वीकेंड में 'सावी' ने 5.30 करोड़ रुपये का बिजनस किया है।

मंगलवार को चुनाव नतीजों का पड़ेगा कमाई पर असर

अभ‍िनय देव के डायरेक्‍शन में बनी 'सावी' एक एक्‍शन-थ्र‍िलर है। अनिल कपूर ने इस फिल्‍म में स्‍टार वैल्‍यू जोड़ा है। फिल्‍म की कहानी की भी तारीफ हो रही है। ऐसे में यह फिल्‍म धीरे-धीरे ही सही, आगे आने वाले दिनों में भी अपनी रफ्तार से कमाई कर सकती है। हालांकि, मंगलवार को लोकसभा चुनाव के नतीजे आने हैं। ऐसे में 4 जून को 'मिस्‍टर एंड मिसेज माही' और 'सावी' दोनों की कमाई पर इसका असर पड़ेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी 'हनुमान अंश' की ब्‍लॉकस्‍टर कमाई का दौर अपने 7वें हफ्ते में भी जारी है। कहना गलत नहीं होगा कि यह भारतीय सिनेमा के इतिहास में…
 23 September 2026
'बिग बॉस 20' के 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान ने जिस तरह महिलाओं, खासकर न्यू मदर्स की बॉडी शेमिंग और पोस्ट प्रेग्नेंसी वजन बढ़ने को लेकर होने वाली…
 23 September 2026
बॉलीवुड एक्‍टर राजपाल यादव इन दिनों चेक बाउंस केस की वजह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। सुप्रीम कोर्ट ने बीते दिनों उन्‍हें फिर से फटकार लगाई है। लेकिन इस बीच 55…
 23 September 2026
आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फ‍िल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्‍स ऑफिस पर ब्‍लॉकबस्‍टर सफलता का नया इतिहास लिखा है। किसी ने नहीं सोचा था कि रिलीज के…
 22 September 2026
पिछले दिनों बिहार से शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर बिहारियों का सिर शर्म से नीचा कर दिया है। बिहार के जमुई जिले से सामने आई…
 22 September 2026
कांग्रेस के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि के साथ मिलकर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री किया, जिसे लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया…
 22 September 2026
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कटरीना कैफ इन दिनों अपने बच्चे के साथ मां बनने का सुख ले रही हैं। फिल्मों से दूर रह रहीं कटरीना ने बॉलीवुड से न होते…
 22 September 2026
अजय देवगन की 'दृश्‍यम 3' अगले महीने गांधी जयंती के मौके पर 2 अक्‍टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्‍म में इस बार विजय सलगांवकर की कहानी का…
 22 September 2026
'पंचायत' फेम एक्टर आसिफ खान इन दिनों 'बिग बॉस 20' में नजर आ रहे हैं। शो में जहां एक ओर अपने आक्रामक रुख के लिए वह सलमान खान की डांट…
Advt.