देश का पहला लखटकिया शेयर बना MRF, जानिए आगे कौन-कौन हैं लाइन में

Updated on 13-06-2023 09:13 PM
नई दिल्ली: टायर बनाने वाली कंपनी एमआरएफ (MRF) ने आज इतिहास रच दिया। कंपनी के शेयर की कीमत 1,00,000 रुपये के पार चली गई। एमआरएफ यह उपलब्धि हासिल करने वाली देश की पहली कंपनी है। शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर आज 1,00,300 रुपये तक चली गई थी। जानकारों का कहना है कि इस स्टॉक में अभी काफी दम बचा है और यह लॉन्ग टर्म में 1,50,000 रुपये तक जा सकता है। नियर टर्म में यह 1.15 हजार रुपये और दिवाली तक 1.25 लाख रुपये तक जा सकता है। डेटा के मुताबिक देश में कम से कम 15 स्टॉक ऐसे हैं जो 10,000 रुपये से ऊपर ट्रेड कर रहे हैं। इनमें हनीवेल ऑटोमेशन इंडिया (Honeywell Automation India) और पेज इंडस्ट्रीज (Page Industries) के शेयर शामिल हैं।

हनीवेल ऑटोमेशन इंडिया का शेयर एमआरएफ के बाद देश का दूसरे सबसे महंगा शेयर है। मंगलवार को दोपहर एक बजे यह 0.26 फीसदी तेजी के साथ 41106.60 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। इसी तरह पेज इंडस्ट्रीज का शेयर भी 0.45 फीसदी की तेजी के साथ 38304.25 रुपये पर था। 3एम इंडिया (3M India), श्री सीमेंट (Shree Cement), नेस्ले इंडिया (Nestle India) और एबॉट इंडिया (Abbott India) के शेयरों की कीमत 20,000 रुपये से अधिक है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक 3एम इंडिया का शेयर 26650 रुपये, 26167.15 रुपये, नेस्ले इंडिया 22448.20 रुपये और एबॉट इंडिया 22151 रुपये पर ट्रेड कर रहा है।

इनकी कीमत भी कम नहीं

बॉश (Bosch), प्रॉक्टर एंड गैंबल हाइजीन एंड हेल्थ केयर (Procter & Gamble Hygiene and Health Care), लक्ष्मी मशीन वर्क्स (Lakshmi Machine Works), कामा होल्डिंग्स (Kama Holdings), पोल्सन (Polson), टेस्टी बाइट ईटेबल्स (Tasty Bite Eatables), द यमुना सिंडिकेट (The Yamuna Syndicate), जेएफ कमर्शियल वीकल कंट्रोल सिस्टम्स इंडिया (ZF Commercial Vehicle Control Systems India) और बॉम्बे ऑक्सीजन इन्वेस्टमेंट्स (Bombay Oxygen Investments) के शेयरों की कीमत 10,000 से 20,000 रुपये के बीच है। जानकारों का कहना है कि इनमें से कुछ शेयरों में तेजी आ सकती है। इनमें श्री सीमेंट और जेएफ कमर्शियल शामिल हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.