श्रीमती साय ने बगिया में संभाली कैंप कार्यालय की कमान...

Updated on 20-02-2024 05:05 PM

जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कुछ दिनों पहले अपने गृह ग्राम बगिया में मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय का शुभारंभ किया था। कार्यालय में अब लोग अपनी समस्याओं को लेकर पहुंच रहे हैं। वहीं उनकी पत्नी कौशल्या साय जनदर्शन के माध्यम से लोगों की समस्याएं सुन रही हैं और उसका तत्काल निराकरण भी कर रही हैं। कौशल्या साय जनदर्शन के अलावा क्षेत्रीय इलाकों का दौरा कर लोगों का हाल-चाल जान रही हैं।

जनदर्शन में तुरंत लोगों की समस्याओं का निराकरण किया जा जाता है। प्रतिदिन दो सौ से अधिक लोग अपनी समस्या लेकर मुख्यमंत्री के कैंप बगिया पहुंच रहे है। कई लोग अपनी ईलाज को लेकर गुहार लगा चुके है। जिसमें अब तक 85 से अधिक लोगों की गंभीर बीमारियों का ईलाज मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के द्वारा कराया जा चुका है। ऐसा ही एक मामले में कुनकुरी तेंदूडीपा बेहराटोली की 72 वर्षीय सिम्यां यादव किडनी की गम्भीर बीमारी से ग्रस्त थी। लगातार उनके शरीर में खून की कमी हो रही थी। गरीब परिवार होने के कारण पैसे का आभाव था, जिसके चलते वो अपना ईलाज नहीं करा पा रही थी।



सिम्यां यादव अपनी इस बीमारी की समस्या को लेकर मदद के लिए सीएम के गृह निवास बगिया जनदर्शन में पहुंची। जहां उसने अपनी समस्या की गुहार लगाई सिम्यां की बीमारी को देखते हुए उसे तत्काल एंबुलेंस के जरिए उसे ईलाज के लिए अम्बिकापुर भेजा गया। जहां डॉक्टरों की उसकी स्थिति को देख कर उसे रायपुर में कराने की सलाह दी सीएम विष्णु देव साय की पहल से उसका रायपुर में बेहतर ईलाज हो सका और आज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुकी है।अब बिल्कुल स्वस्थ है उनके ठीक होने के बाद सिम्यां यादव का परिवार अब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को धन्यवाद ज्ञापित किया है।


वहीं दूसरे मामले की बात करें तो सुकांति बाई चौहान 2019 में खाना बनाने के दौरान आग से झुलस गई थी। आग की वजह से उनके दोनों पैर जल चुका था, इस घटना के बाद सुकांती बाई अपने दोनो से चलने में पूरी तरह से असहाय हो चुकी थी। गरीब परिवार और पैसों की तंगी के कारण वह इलाज नहीं करा पा रही थी। जिसके बाद उन्होंने जनदर्शन में अपनी समस्या को लेकर गुहार लगाई। जिसके बाद तत्काल बेहतर इलाज के किये रायपुर भेजा गया। ठीक होने के बाद सीएम श्री साय ने फोन करके उनका हाल-चाल जाना था और उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की थी। ठीक होने के बाद सुकांति बाई ने सीएम साय को धन्यवाद को ज्ञापित किया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
 17 October 2026
कोरबा । जिले के पाली विकासखंड के ग्राम चोढा का जय माँ चोढा रानी स्व सहायता समूह मत्स्य पालन के माध्यम से अपनी आजीविका को मजबूत कर रहा है। पहले…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले की ग्राम पंचायत बोइदा निवासी श्रीमती नेहा मरावी को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत द्वितीय बालिका के जन्म पर ₹6,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।…
 17 October 2026
कोरबा । बारिश थमने के बाद अब दूरस्थ वनांचल की उन सड़कों पर काम शुरू हो गया है, जिनसे गांवों और बसाहटों का रोजमर्रा का जीवन जुड़ा है। प्रधानमंत्री ग्राम…
 17 October 2026
कोरबा । रबी सीजन 2026-27 में किसानों को रासायनिक उर्वरकों के वितरण के लिए नई डिजिटल व्यवस्था लागू की जा रही है। कृषि विभाग द्वारा फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल थ्थ्ै…
 17 October 2026
कोरबा । लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज कोरबा जिले में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय…
 17 October 2026
अम्बिकापुर । शासन की कृषक हितैषी योजनाएं किसानों को खेती में नवाचार अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों…
Advt.