पीएम सूर्यघर योजना से आत्मनिर्भर बनीं श्रीमती सोनकुंवर

Updated on 16-09-2025 02:44 PM

रायपुर। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना जिले के उपभोक्ताओं के लिए वरदान साबित हो रही है। इस योजना के माध्यम से घर-घर सौर ऊर्जा से रोशनी पहुँच रही है तथा उपभोक्ता बिजली के मामले में आत्मनिर्भर बन रहे हैं। मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले स्थित मेरेगांव की निवासी श्रीमती सोनकुंवर ध्रुव ने योजना का लाभ उठाते हुए अपने मकान की छत पर पाँच किलोवाट क्षमता का रूफ टॉप सोलर पैनल स्थापित किया है। सौर ऊर्जा से हो रहे उत्पादन से उनका पूरा घर रोशन हो रहा है। इससे उन्हें हर महीने आने वाले भारी-भरकम बिजली बिल से राहत मिली है और अब उनका बिजली बिल शून्य हो गया है।

श्रीमती ध्रुव ने बताया कि उनके बड़े संयुक्त परिवार में बिजली की खपत अधिक थी, जिसके कारण हर माह बिजली बिल की राशि भी ज्यादा आती थी। प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना की जानकारी मिलने पर उन्होंने तुरंत सोलर पैनल लगवाने का निर्णय लिया। लगभग 2 लाख 97 हजार रुपए की लागत वाले इस संयंत्र पर केंद्र सरकार की ओर से उन्हें 78 हजार रुपए की सब्सिडी प्राप्त हुई। अब वह न केवल अपने घर की आवश्यकता पूरी कर रही हैं, बल्कि अतिरिक्त बिजली का उत्पादन कर सप्लाई भी कर रही हैं। श्रीमती धु्रव ने बताया कि इस योजना से उन्हें न सिर्फ आर्थिक बचत हो रही है बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान देने का अवसर मिला है। उन्होंने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अन्य उपभोक्ताओं से भी अपील की कि वे योजना का लाभ लेकर बिजली के लिए आत्मनिर्भर बनें।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत शहरी एवं ग्रामीण घरेलू उपभोक्ताओं को अपने घरों की छत पर सोलर प्लांट स्थापित करने हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस योजना के तहत प्रति माह 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्रदान की जा रही है। साथ ही, उपभोक्ताओं को 30 हजार रुपए से 78 हजार रुपए तक की सब्सिडी भी उपलब्ध कराई जा रही है। इस अभिनव पहल से न केवल बिजली बिलों में कमी आ रही है, बल्कि उपभोक्ता बिजली उत्पादन कर आत्मनिर्भर बन रहे हैं और नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग से पर्यावरण संरक्षण एवं रोजगार सृजन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों और पहली बार वोट देने वाले युवाओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को कोल लेवी मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने नोटिस जारी किया है। उन्हें 5 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे…
 03 October 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग के अंजोरा स्थित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच राजभवन ने हस्तक्षेप किया है। राज्यपाल सचिवालय की ओर से…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर अब लगभग थम गया है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी और उमस का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2…
 03 October 2026
मुंगेली, छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में 9वीं क्लास में पढ़ने वाली 14 साल की नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात हुई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, दो लड़कों…
 03 October 2026
अम्बिकापुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, सरगुजा, अम्बिकापुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रकोष्ठ द्वारा “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को…
 03 October 2026
महासमुंद। जिले के विकासखंड बागबाहरा अंतर्गत ग्राम बोदरीदादर निवासी श्रीमती दीपिका चन्द्राकर ने ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान से सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार की दिशा में…
 03 October 2026
मोहला। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखण्ड मोहला के क्लस्टर मोहभट्ठा में “सेवा सेतु अभियान–सरकार आपके द्वार” शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी…
 03 October 2026
मोहला। शासन की जनकल्याणकारी नीतियों का उद्देश्य समाज के प्रत्येक पात्र परिवार तक आवश्यक सुविधाओं और योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसी उद्देश्य को धरातल पर साकार करने की दिशा…
Advt.