रविंद्र जडेजा की तारीफ करते नहीं थक रहे एमएस धोनी, दिल्ली को हराने के बाद दिया ऐसा बयान

Updated on 11-05-2023 08:05 PM
चेन्नई: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 27 रन की जीत के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के 15 अंक हो गए हैं, जिससे वह टेबल-टॉपर्स गुजरात टाइटन्स से बस एक अंक पीछे है। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एम.एस. धोनी के लिए अच्छी बात रही कि उनके प्रमुख ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा और मोईन अली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 के मैच नंबर 55 में काफी समय तक विकेट पर टिके रहे। जडेजा ने 16 गेंदों का सामना किया और 21 रन बनाए, जबकि मोइन अली ने नंबर 3 पर बल्लेबाजी की और 12 गेंदों का सामना किया और 12 रन बनाए।

शिवम दुबे (25) और अंबाती रायुडू (23) के महत्वपूर्ण योगदान से टीम को फायदा पहुंचा। धोनी ने (9 गेंद पर 20 रन) स्कोर को 8 विकेट के नुकसान पर 167 पहुंचाने में काफी मदद की। जडेजा (4 ओवर में 19 रन देकर एक विकेट) और मोईन अली (4 ओवर में 16 रन) ने बीच के ओवरों में दिल्ली कैपिटल्स को रन बनाने नहीं दिया। इसके बाद मथीशा पथिराना (3-37) और दीपक चाहर (2-28) ने दिल्ली कैपिटल्स को 140/8 पर रोक दिया जिससे मेजबान टीम यानि सीएसके को बुधवार रात 27 रन से जीत दिलाने में मदद मिली।

जडेजा को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। धोनी ने कहा कि जडेजा और अली मध्यक्रम में कुछ देर तक टिके रहे जिससे टीम को काफी फायदा मिला। धोनी ने बुधवार को मैच के बाद कहा, अच्छी बात ये है कि मोइन और जड्डू बल्लेबाजी के लिए उतरे। जैसे-जैसे हम अंतिम चरण के करीब आते जा रहे हैं, सभी मैदान पर कुछ देर टिक रहे हैं। हमें अपनी बल्लेबाजी से खुश होना चाहिए।

धोनी ने कहा कि दूसरे हाफ में पिच के ज्यादा टर्न लेने से उनके स्पिनरों को काफी मदद मिली। धोनी ने कहा, दूसरे हाफ में पिच टर्न लेने लगा। हमारे स्पिनर कुछ अन्य गेंदबाजों की तुलना में बहुत अधिक सीम का उपयोग करते हैं। मैं चाहता था कि गेंदबाज अपनी सर्वश्रेष्ठ गेंद फेंके लेकिन हर गेंद पर विकेट की तलाश न करें। मुझे लगता है कि 166-170 एक अच्छा स्कोर था। प्रारंभिक दौर में चेन्नई के दो मैच बाकी हैं - पहला एमए चिदंबरम स्टेडियम में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ और दूसरा दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.