MS धोनी ने सिखा दिया इस युवा बल्लेबाज को, कैसे उड़ाते हैं हेलिकॉप्टर शॉट

Updated on 14-04-2023 09:02 PM
चेन्नई: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह ने साल 2019 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। हालांकि उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में खेलना जारी रखा है। आईपीएल में वह चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान है। लीग के 16वें सीजन में भी धोनी टीम की अगुवाई कर रहे हैं। वहीं आईपीएल 2023 में सीएसके के प्रदर्शन को देखें तो वह मिलाजुला रहा है। टीम को चार मैचों में से दो में जीत और दो में हार मिली है लेकिन कप्तान धोनी जब भी और जितनी देर भी मैदान पर उतरते हैं फैंस की उनके लिए दीवानगी देखते ही बनती है।
चेन्नई का चेपॉक हो या फिर मुंबई का वानखेड़े, धोनी के मैदान पर आते ही सिर्फ उन्ही का नाम गूंजता है। सिर्फ फैंस में ही विरोधी के खिलाड़ी भी धोनी से मिलने के लिए बेताब रहते हैं। ऐसी एक तस्वीर सीएसके और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुए मैच के बाद युवा क्रिकेटर ध्रुव जुरेल ने शेयर की है।

इस तस्वीर में मैच खत्म होने के बाद ध्रुव जुरेल धोनी से बात करते हुए दिख रहे हैं। तस्वीर को अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए ध्रुव जुरेल ने लिखा, 'सपने में जी रहा हूं... मेरे आइडल MS धोनी भइया के साथ मैदान साझा करना मेरी जिंदगी के एक बेहतरीन पलों में से एक है।'
बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब धोनी मैच के बाद खिलाड़ियों से बात करते हुए दिखे हैं। इससे पहले भी धोनी मैच के बाद युवा खिलाड़ियों को क्रिकेट की बारीकियां बताते हुए नजर आ चुके हैं। ऐसा सिर्फ भारतीय खिलाड़ी ही नहीं, आईपीएल में खेलने वाले विदेशी खिलाड़ी धोनी से क्रिकेट के गुर सीखने का कोई मौका नहीं गंवाते हैं।

राजस्थान के खिलाफ मैच फिनिश नहीं कर पाए थे धोनी

आईपीएल 2023 का 17वां मैच चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच चेपॉक में खेला गया था। मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टॉस हारने के बाद राजस्थान की टीम पहले बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरी और निर्धारित 20 ओवरों के खेल में 8 विकेट के नुकसान पर 175 रन का स्कोर खड़ा किया। राजस्थान के लिए मैच में जोस बटलर ने 56 रनों की दमदार अर्धशतकीय पारी खेली।
बल्लेबाजों के लिए मददगार चेपॉक पर सीएसके के लिए 20 ओवर में 176 रन बनाना कोई मुश्किल काम नहीं था लेकिन राजस्थान रॉयल्स की सधी हुई गेंदबाजी हुई गेंदबाजी के आगे सीएसके की टीम सिर्फ 3 रन पीछे रह गई।

आखिरी के ओवर में क्रीज पर खुद धोनी और रविंद्र जडेजा मौजूद थे लेकिन मैच फिनिश करने में माहिर धोनी राजस्थान के खिलाफ चूक गए और टीम को हार का सामना करना पड़ा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियाई खेल 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टीम की आक्रामक सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से बांग्लादेशी…
 20 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत 2 पदक जीत चुका है। दोनों सिल्वर मेडल हैं और भारत को दोनों मेडल दिलाने में एलावेनिल वलारिवन ने अहम योगदान दिया। पहले…
 20 September 2026
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने अपने शानदार करियर में एक और ऐतिहासिक चैप्टर जोड़ दिया है। एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारत के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने टीम का ऐलान कर दिया है। शाई होप को वनडे और टी20 दोनों टीमों की कप्तानी दी…
 20 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की हॉकी टीम ने शानदार शुरुआत की है। इंडोनेशिया के खिलाफ मैच में भारतीय टीम ने शुरुआत से बेहतरीन खेल दिखाया और आसानी…
 20 September 2026
जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियाई खेल 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को 114 रनों के विशाल अंतर से हराकर शान…
 19 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की टेकबॉल खिलाड़ी क्विंसी डिसूजा को विमेंस सिंगल्स सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इंडोनेशिया की इमा सुमाया ने उन्हें 12-7, 9-12,…
 19 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल को अजीत अगरकर के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का अगला चीफ सेलेक्टर बनाने की चर्चाएं तेज हैं। बीसीसीआई उन्हें इस पद के…
 19 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में मनु भाकर के साथ पवन शेहरावत भारत के फ्लैग बियरर होंगे। पहले यह जिम्मेदारी शॉट पुट खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर को…
Advt.