बॉलीवुड नहीं बल्कि साउथ के इन 2 स्टार्स के साथ फिल्म बनाएंगे MS Dhoni, खुद भी करेंगे एक्टिंग

Updated on 16-10-2022 06:40 PM

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान  और कैप्टन कूल कहलाने वाले महेन्द्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के फैन्स हमेशा ही उनसी जुड़ी बातों को लेकर एक्साइटिड रहते हैं। सोशल मीडिया पर धोनी के फोटोज और वीडियोज अक्सर वायरल होते हैं। फैन्स धोनी के साथ ही उनकी बेटी जीवा और पत्नी साक्षी पर भी खूब प्यार लुटाते हैं। इस बीच धोनी से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे सुनकर सिनेमा लवर्स भी खुश हो जाएंगे। एम एस धोनी (MS Dhoni), साउथ इंडियन सिनेमा के दो बड़े स्टार्स के साथ फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे हैं।

साउथ स्टार्स के साथ धोनी
दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक माही जल्दी ही सिनेमा के फील्ड में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि धोनी, साउथ इंडस्ट्री से अपनी फिल्मों की शुरुआत करेंगे और अपने पहले प्रोजेक्ट में धोनी ने साउथ के सुपरस्टार एक्टर्स थलापति विजय और महेश बाबू को लेने की योजना बनाई है। बतौर प्रोड्यूसर धोनी ने अपनी फिल्म में मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन और कन्नड़ इंडस्ट्री से किच्चा सुदीप को भी कास्ट करने की तैयारी की है।

खुद एक्टिंग भी करेंगे धोनी!
याद दिला दें कि कुछ वक्त पहले ऐसी खबरें आ रही थीं कि अपनी पहली फिल्म में धोनी, एक्ट्रेस नयनतारा को भी कास्ट करेंगे, लेकिन ऐसा होता दिख नहीं रहा है। सीएनबीसी न्यूज 18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक धोनी की आइपीएल टीम चेन्नई सुपरकिंग्स से जुड़े एक सूत्र ने कहा कि माही खुद थलापति विजय की फिल्म में कैमियो भी करते नजर आ सकते हैं। धोनी को फिल्मों में बतौर एक्टर देखना हर फैन का ड्रीम कम ट्रू सिचुएशन होगा।

साक्षी भी मैनेज करती हैं प्रोडक्शन हाउस
गौरतलब है कि धोनी का एक प्रोडक्शन हाउस है, जिसका नाम एमएस धोनी एंटरटेनमेंट है। इस प्रोडक्शन हाउस को धोनी के साथ ही साथ उनकी पत्नी साक्षी भी मैनेज करती हैं। जानकारी के मुताबिक इसका नया ऑफिस चेन्नई में बन रहा है। याद दिला दें कि इस प्रोडक्शन हाउस से रोर ऑफ लायन,द हिडन हिंदू और ब्लेज टू ग्लोरी जैसी तीन छोटे बजट की फिल्में बन चुकी हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.