एमएस धोनी का इशारा और अंपायर को बदलना पड़ गया अपना फैसला, देखते रह गए मार्कस स्टॉइनिस

Updated on 24-04-2024 01:33 PM
चेन्नई: एमएस धोनी और चेन्नई की एक अलग प्रेम कहानी है। किसी फिल्म से अधिक मशहूर, रोमांचक और ऑल टाइम हिट। जब भी एमएस धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेलते हैं तो स्टेडियम में एक अलग तरह की एनर्जी दिखाई देती है। कुछ ऐसा ही लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में भी देखने को मिला। धोनी आखिरी ओवर में बल्लेबाजी करने आए और स्टेडियम में हलचल मच गई। उन्होंने एक चौका भी लगाया, लेकिन वायरल मोमेंट तब हुआ जब सीएसके गेंदबाजी कर रही थी।

तुषार देशपांडे द्वारा फेंके जा रहे 13वें ओवर की आखिरी गेंद को अंपायर ने वाइड का इशारा करार दिया, लेकिन उन्हें अपना फैसला बदलना पड़ा। दरअसल, शतकवीर मार्कस स्टॉइनिस क्रीज पर थे और उनके सामने गेंद फेंक रहे थे तुषार। गेंद जैसे ही बल्लेबाजी के बगल से निकली तो अंपायर ने दोनों हाथ हवा में वाइड का इशारा करते हुए लहरा दिए। इस पर धोनी ने तुरंत ही DRS का इशारा किया।

उनका इशारा करना कप्तान रुतुराज गायकवाड़ के फैसले से कहीं अहम होता है। अंपायर को रिव्यू करना पड़ा और थर्ड अंपायर ने फील्ड अंपायर को अपना फैसला बदलने के लिए कहा। मार्कस स्टॉइनिस मैदान पर देखते रह गए। अंपायर के फैसला बदलते ही सोशल मीडिय पर 'धोनी रिव्यू सिस्टम' मीम्स की बाढ़ आ गई। मैच क बात करें तो रुतुराज गायकवाड़ के शतक पर मार्कस स्टॉइनिस की नाबाद शतकीय पारी भारी पड़ी।

चेन्नई सुपर किंग्स ने 4 विकेट पर 210 रन बनाए। उसके लिए कप्तान रुतुराज ने 60 गेंदों में 12 चौके और 3 छक्के के दम पर नाबाद 108 रन की पारी खेली। जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 4 विकेट पर 213 रन बनाते हुए आखिरी ओवर में 6 विकेट से जीत दर्ज की। LSG के लिए मार्कस स्टॉइनिस ने 63 गेंदों में 13 चौके और 6 छक्के उड़ाते हुए नाबाद 124 रन ठोके, जबकि निकोलस पूरन ने 15 गेंदों में 34 और दीपक हुड्डा ने 6 गेंदों में 2 चौके और एक छक्का ठोकते हुए नाबाद 17 रनों की पारी खेली।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.