फैंस पर उमड़ा एमएस धोनी का प्यार, हाथ जोड़कर अपने चाहने वालों के शुक्रगुजार हुए माही, वीडियो वायरल

Updated on 20-04-2024 05:04 PM
लखनऊ: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को फैंस से खूब प्यार मिल रहा है। वह जिस शहर में खेलने जाते हैं। उस शेहर में उनके नाम के नारे लगते हैं। 19 अप्रैल की रात को लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2024 का 34वां मैच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। कहने को तो यह लखनऊ का होम ग्राउंड था। लेकिन चर्चे सिर्फ माही के हो रहे थे। फैंस धोनी-धोनी के नारे लगा रहे थे। वहीं अब उस मैच की एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें धोनी अपने फैंस का हाथ जोड़कर शुक्रिया कर रहे हैं।

धोनी ने अपने फैंस का हाथ जोड़कर किया शुक्रिया

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो इकाना क्रिकेट स्टेडियम में तेजी से वायरल हो रही है। उस वीडियो में एमएस धोनी बाउंड्री लाइन पर खड़े हैं। ऐसे में उनके फैंस को खूब चीयर करते हुए नजर आ रहे हैं। फिर धोनी अपने फैंस की तरफ देखते हैं दोनों हाथ जोड़ते हैं उनका शुक्रिया करते हैं। धोनी के इस जेस्चर ने सबका दिल जीत लिया।

लखनऊ में आया धोनी का तूफान

टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 176 रन बनाए थे। हालांकि धोनी की वजह से ही सीएसके इस स्कोर तक पहुंच पाई थी। अंत में आकर माही ने अपना फिनिशर का रूप अपनाया और लखनऊ के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की।

उन्होंने सिर्फ 9 गेंदों का सामना किया और 311 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 28 नाबाद 28 रन बना डाले। उनकी पारी में 3 चौके और 2 छक्के भी शामिल थे। धोनी ने लखनऊ के क्राउड का जमकर मनोरंजन किया। माही इस पूरे आईपीएल सीजन में अंत में आकर लगातार कम गेंदों में तेज गति से रन बनाते हुए नजर आ रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.