यूपी में धान खरीद के लिए बढ़ी MSP, नोएडा की तर्ज पर बुंदेलखंड डेवपलमेंट अथॉरिटी

Updated on 12-09-2023 06:20 PM
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बुंदेलखंड विकास प्राधिकरण के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सुबह 11 बजे से कैबिनेट की बैठक लोकभवन में शुरू हुई थी। बैठक के बाद कैबिनेट में लिए गए फैसलों की जानकारी वित्त मंत्री सुरेश खन्ना और ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि कैबिनेट की बैठक में 16 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। योगी कैबिनेट की बैठक के लिए 19 एजेंडे तैयार किए गए थे। इसमें बुंदेलखंड विकास प्राधिकरण की मंजूरी को एक महत्वपूर्ण फैसले के रूप में देखा जा रहा है। इसके अलावा योगी कैबिनेट ने खरीफ फसलों की खरीद के लिए वर्ष 2023-24 में मूल्य समर्थन योजना के तहत धान खरीद नीति से संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। धान खरीद के लिए सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य में इजाफा कर दिया है। लोकसभा चुनाव से पहले यह किसानों को बड़ा तोहफा के रूप में देखा जा रहा है।

योगी सरकार ने बुंदेलखंड को विकास की योजना पर लगातार काम किया है। बुंदेलखंड डिफेंस कॉरिडोर के निर्माण की योजना पर काम चल रहा है। अब सरकार की ओर से नोएडा अथॉरिटी की तर्ज पर बुंदेलखंड डेवलपमेंट अथॉरिटी के निर्माण की योजना तैयार की गई है। इस योजना के तहत बुंदेलखंड के औद्योगिक विकास को बढ़ावा दिया जाएगा। इस क्षेत्र में डेवलपमेंट को सिस्टमैटिक रखने में अथॉरिटी प्रभावी भूमिका निभाएगी।

धान खरीद और समर्थन मूल्य का प्रस्ताव पास


योगी कैबिनेट ने प्रदेश में धान की खरीद और समर्थन मूल्य के प्रस्ताव को पास कर दिया है। इससे खरीफ किसानों को बड़ा फायदा होने की बात कही जा रही है। योगी सरकार ने धान का समर्थन मूल्य प्रति क्विंटल 143 रुपये बढ़ा दिया है। किसानों को खेती में आने वाली लागत को पाटने में यह मददगार साबित होगी। साथ ही, सरकार ने धान खरीद नीति को भी रिवाइज किया है। बैठक में कई अन्य अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इसमें अयोध्या, फिरोजाबाद और सहारनपुर में सिटी बस के संचालन के लिए कंपनी अधिनियम, 2013 के तहत एसपीवी का गठन किए जाने के संबंध में प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। सरकार ने 14 शहरों में 740 से अधिक इलेक्ट्रिक बसों की खरीद की मंजूरी दे दी है।

योगी कैबिनेट ने प्रदेश के नगर निकायों में आकांक्षी नगर योजना लागू किए जाने के लिए दिशा निर्देश जारी करने को मंजूरी दी है। इस संबंध में आए नगर विकास विभाग के प्रस्ताव को पास कर दिया गया। गोरखपुर में यूपी विशेष सुरक्षा बल की दूसरी वाहिनी की स्थापना के लिए आवासीय और गैर आवासीय भवनों के निर्माण कार्य की स्वीकृति के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी गई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.