चीन के साथ की गई डील छुपाने में जुटे मुइज्जू, चार समझौतों की जानकारी नहीं दे रही मालदीव सरकार

Updated on 16-02-2024 01:15 PM
माले: मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने बीते साल पद संभालने के बाद से ही लगातार चीन के लिए नरम रुख अपनाया है, वहीं भारत पर वह कठोर रहे हैं। मोहम्मद मुइज्जू ने 8 से 12 जनवरी तक चीन का दौरा किया था। इस दौरान दोनों देशों के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर हुए थे, जिन्हें दोनों देशों ने संबंधों को मजबूत करने और आम लोगों के हित में बताया था। इन समझौतों को लेकर अब एक नई बात सामने आई है। इन समझौतों में से कुछ ऐसे भी हैं, जिनको सीक्रेट रखा गया है। मालदीव की मुइज्जू सरकार समझौतों के कई अहम बिन्दुओं को उजागर नहीं कर रही है।
अधाधू डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ चीन गए राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की यात्रा के दौरान आर्थिक मंत्रालय ने चीन के साथ चार समझौतों पर हस्ताक्षर किये। मालदीव की ओर से आर्थिक विकास मंत्री मोहम्मद सईद ने समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। अधाधू ने सूचना के अधिकार कानून के तहत चार समझौतों के बारे में अलग-अलग जानकारी मांगी तो मंत्रालय ने विवरण देने से इनकार कर दिया। मंत्रालय ने सरकारी नीति की बात कहते हुए कानून के अनुच्छेद 31 का हवाला देकर चार अलग-अलग अनुरोधों का पालन करने से इनकार कर दिया।


चार समझौतों पर जानकारी नहीं

चीन ने भी मालदीव के राष्ट्रपति की यात्रा के दौरान हस्ताक्षरित 20 समझौतों के अधिक विवरण का खुलासा करने से इनकार किया है। इसके बाद मालदीव के आर्थिक मंत्रालय की ओर से हस्ताक्षरित चार समझौतों का वर्गीकरण भी नहीं दिया गया है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने 11 जनवरी, 2024 को कहा था कि हम मालदीव के राष्ट्रपति की चीन की राजकीय यात्रा पर हमने रीडआउट जारी कर दिया है। इसके अलावा और कोई जानकारी नहीं है।

चीन के विवरण देने से इनकार करने के बावजूद मालदीव सरकार ने कहा था कि वह चीन के साथ हस्ताक्षरित समझौतों के विवरण का खुलासा करेगी लेकिन ऐसा नहीं किया गया। आर्थिक मंत्रालय की ओर से जो चार समझौते गोपनीय रखे गए हैं। वो हैं- आर्थिक विकास नीति के क्षेत्र में आदान-प्रदान और सहयोग पर समझौता, डिजिटल अर्थव्यवस्था सहयोग को मजबूत करने पर समझौता, बेल्ट और रोड पहल पर संयुक्त रूप से तेजी लाने पर समझौता और हरित विकास में निवेश सहयोग को बढ़ावा देने पर समझौता।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.