मुकेश अंबानी को लंबे समय बाद मिली गुड न्यूज, दुनिया की सबसे अमीर महिला को पीछे छोड़ा

Updated on 07-07-2023 07:56 PM
नई दिल्ली: दुनिया के टॉप 50 अमीरों में से केवल चार की नेटवर्थ में गुरुवार को तेजी रही। इनमें भारत की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) भी शामिल रहे। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक गुरुवार को अंबानी की नेटवर्थ में 1.57 अरब डॉलर यानी 1,29,76,70,94,000 रुपये की तेजी आई। इसके साथ ही उनकी नेटवर्थ 90.8 अरब डॉलर पहुंच गई और वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 12वें नंबर पर पहुंच गए। अंबानी ने दुनिया की सबसे अमीर महिला फ्रांस की फांस्वाज बेटनकॉट मायज (Francoise Bettencourt Meyers) को पछाड़कर यह मुकाम हासिल किया है। अंबानी की नेटवर्थ में इस साल 3.66 अरब डॉलर की तेजी आई है।


इस बीच दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क (Elon Musk) की नेटवर्थ में गुरुवार को 4.25 अरब डॉलर की गिरावट आई। उनकी नेटवर्थ अब 244 अरब डॉलर रह गई है। दूसरे नंबर पर मौजूद फ्रांस से बर्नार्ड आरनॉल्ट की नेटवर्थ में गुरुवार को 6.11 अरब डॉलर की गिरावट आई और यह 190 अरब डॉलर रह गई है। ऐमजॉन के फाउंडर जेफ बेजोस ने गुरुवार को 2.08 अरब डॉलर गंवाए। वह 153 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। बिल गेट्स इस लिस्ट में चौथे और लैरी एलिसन पांचवें नंबर पर हैं। टॉप 10 में शामिल रईसों में केवल स्टीव बाल्मर की नेटवर्थ में गुरुवार को तेजी रही। वह 118 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में छठे नंबर पर हैं। अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को 5.43 करोड़ डॉलर की गिरावट आई और वह 60.2 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ 21वें नंबर पर हैं।

कौन हैं दुनिया की सबसे अमीर महिला

कॉस्मेटिक्स ब्रांड L’Oreal की वारिस फ्रांस की फांस्वाज बेटनकॉट मायज (Francoise Bettencourt Meyers) दुनिया की सबसे अमीर महिला हैं। उनकी नेटवर्थ 89.2 अरब डॉलर है। इस साल उनकी नेटवर्थ में 17.7 अरब डॉलर की तेजी आई है। L’Oreal में उनकी और उनके परिवार की 33 फीसदी हिस्सेदारी है। उन्हें यह रईसी अपनी मां Liliane Bettencourt से विरासत में मिली है। Liliane Bettencourt के पिता Eugene Schueller ने L’Oreal ब्रांड की शुरुआत की थी। Francoise Bettencourt Meyers साल 1997 से L’Oreal के बोर्ड में हैं। गुरुवार को उनकी नेटवर्थ में 2.54 अरब डॉलर की गिरावट आई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.