एक और फूड कंपनी खरीदने की तैयारी में मुकेश अंबानी, टाटा से होगा रिलायंस का मुकाबला

Updated on 15-12-2025 02:45 PM
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी अपने FMCG बिजनेस को तेजी से बढ़ा रहे हैं। अब रिलायंस का कंज्यूमर प्रोडक्ट्स बिजनेस उधायम एग्रो फूड्स ( Udhaiyams Agro Foods ) को खरीदने की तैयारी में है। यह कंपनी 668 करोड़ रुपये की है और मसाले, स्नैक्स और रेडी-टू-ईट ब्रेकफास्ट मिक्स बनाती है। इस डील के बारे में जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि रिलायंस इस कंपनी में बड़ी हिस्सेदारी खरीदने के लिए बातचीत कर रही है।

यह डील मध्यम आकार की होगी। इकोनॉमिक टाइम्स के अनुसार यह डील रिलायंस की कैम्पा सॉफ्ट ड्रिंक्स और वेलवेट शैंपू जैसी पिछली खरीदारियों जैसी ही होगी। इसका मकसद पहले क्षेत्रीय बाजारों में अपनी पकड़ बनाना और फिर पूरे देश में विस्तार करना है। चेन्नई की उधायम एग्रो का क्षेत्रीय बाजारों में मुकाबला टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, आईडी फ्रेश फूड और एमटीआर जैसी कंपनियों से है। ऐसे में उधायम एग्रो को खरीदने के बाद रिलायंस का मुकाबला भी टाटा समेत अन्य कंपनियों से हो जाएगा।

प्रमोटर रखेंगे छोटी हिस्सेदारी

कंपनी के प्रमोटर एस सुधाकर और एस दिनकर कंपनी में अपनी छोटी हिस्सेदारी बनाए रखेंगे। उधायम एग्रो फूड्स की पैरेंट कंपनी श्री लक्ष्मी एग्रो फूड्स ने इसी साल जुलाई में उधायम एग्रो फूड्स को एक अनलिस्टेड प्राइवेट कंपनी के तौर पर शुरू किया था। सुधाकर और दिनकर इसके फाउंडिंग डायरेक्टर्स हैं।

रिलायंस ने ट्रांसफर किया बिजनेस

यह खबर ऐसे समय में आई है जब रिलायंस रिटेल ने हाल ही में अपने एफएमसीजी (फास्ट-मूविंग कंज्यूमर गुड्स) बिजनेस को न्यू आरसीपीएल में ट्रांसफर किया है। न्यू आरसीपीएल रिलायंस इंडस्ट्रीज की एक नई डायरेक्ट सब्सिडियरी है। इसका मकसद अपने पैक्ड कंज्यूमर बिजनेस पर ज्यादा ध्यान देना है। इस बिजनेस में कैम्पा, श्योर वॉटर और स्पिनर स्पोर्ट्स ड्रिंक्स जैसे पेय पदार्थ हैं। साथ ही इसमें सिल जैम, लोटस चॉकलेट और एलन बगल्स चिप्स जैसे फूड ब्रांड्स भी हैं। वेलवेट पर्सनल केयर और तिरा ब्यूटी जैसे प्रोडक्ट्स भी न्यू आरसीपीएल रिलायंस इंडस्ट्रीज में शामिल हैं।

कैसा है भारत का पैक्ड फूड मार्केट

इमारक ग्रुप (Imarc Group) के अनुसार भारत का पैक्ड फूड मार्केट साल 2033 तक 224.8 अरब डॉलर की बिक्री दर्ज करेगा। यह साल 2025 से 2033 के बीच 6.5% की सीएजीआर (कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट) से बढ़ेगा। कंपनी ने कहा कि साल 2024 में बिक्री 121.3 अरब डॉलर थी। इस ग्रोथ का कारण तेजी से शहरीकरण, सुविधा वाले भोजन की मांग और ऑनलाइन फूड डिलीवरी का बढ़ना है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
 16 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह होने की डील (US-Iran Deal) हो गई है। खबर है कि दोनों देशों के बीच 60 दिनों का सीजफायर होने के बाद…
 16 June 2026
नई दिल्‍ली: अमेरिका-ईरान समझौते की घोषणा के बाद एक भारतीय लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) टैंकर होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरा है। यह ऐसा करने वाले शुरुआती बड़े कमर्शियल जहाजों में से…
 16 June 2026
मुंबई: लॉजिस्टिक्स सेक्टर की कंपनी A-1 लिमिटेड ने बताया है कि उसने प्रमुख औद्योगिक घरानों से 35 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल किए हैं। इससे चालू वित्तीय वर्ष में उसकी…
 15 June 2026
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर और पहले ट्रिलियनेयर बने एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का आईपीओ अमेरिकी शेयर मार्केट में लिस्ट हो गया है। इस आईपीओ की लिस्टिंग धमाकेदार…
 15 June 2026
नई दिल्ली: रुपये की कीमत में डॉलर के मुकाबले हाल में काफी गिरावट देखने को मिली। इसे रोकने के लिए आरबीआई ने कई कदम उठाए। इस बीच केंद्रीय वित्त मंत्री…
 15 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी-ईरान के बीच शांति समझौता होने से भारत को भी बड़ी राहत मिलेगी। इस समझौते के बाद मुख्य ईधन मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) भी खुल जाएगा।…
 15 June 2026
नई दिल्ली: आपने भी यह कहावत सुनी होगी कि नाम में क्या रखा है। लेकिन नाम की वजह से कुछ नामी-गिरामी कंपनियां खाद्य सुरक्षा क्षेत्र के नियामक भारतीय खाद्य सुरक्षा…
 13 June 2026
नई दिल्ली: एयर इंडिया का एक विमान पिछले साल 12 जून को अहमदाबाद में हादसे का शिकार हो गया था। उसके बाद से कंपनी को पिछले एक साल में करीब…
Advt.