मुकेश अंबानी ने एक झटके में गंवा दिए 19,177 करोड़, जानिए अब कितनी रह गई उनकी नेटवर्थ

Updated on 04-05-2024 05:45 PM
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भारी उतारचढ़ाव देखने को मिला। शुरुआती कारोबार में तेजी के साथ शेयर बाजार रेकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही मामला बदल गया। आखिरकार बीएसई सेंसेक्स 732.96 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ। देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में भी दो फीसदी से ज्यादा गिरावट रही। कंपनी का शेयर 2.17% गिरावट के साथ 2868.50 रुपये पर बंद हुआ। इससे रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में काफी गिरावट देखने को मिली। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक शुक्रवार को अंबानी की नेटवर्थ में 2.3 अरब डॉलर यानी करीब 19,177 करोड़ रुपये की गिरावट आई। इसके साथ ही अंबानी की नेटवर्थ 111 अरब डॉलर रह गई है और वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 11वें नंबर पर हैं। अंबानी भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 14.3 अरब डॉलर की तेजी आई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.