सबसे बड़ी सेल की तैयारी में मुकेश अंबानी! जानिए क्या है रिलायंस इंडस्ट्रीज का प्लान

Updated on 02-11-2023 03:19 PM
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) रुपी बॉन्ड में अब तक की सबसे बड़ी सेल की तैयारी में है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक रिलायंस रूपी बॉन्ड के जरिए 15000 करोड़ रुपये यानी 1.8 अरब डॉलर जुटाने की योजना बना रही है। घरेलू करेंसी में रिलायंस की यह अब तक की सबसे बड़ी सेल होगी। यह साल 2020 के बाद रिलायंस का पहला घरेलू बॉन्ड होगा। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से यह दावा किया गया है। रिलायंस देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी है। इसका मार्केट कैप 1,566,635.21 करोड़ रुपये है।

इस बारे में रिलायंस के प्रतिनिधि ने तत्काल कोई टिप्पणी करने से इन्कार किया। रिलायंस का बिजनस पेट्रोकेमिकल रिफाइनिंग से लेकर वायरलेस कम्युनिकेशन सर्विसेज और कंज्यूमर गुड्स तक फैला है। कंपनी तेजी से देश में 5जी सेवाओं का विस्तार कर रही है। साथ ही उसने ग्रीन एनर्जी और फाइनेंशियल सर्विसेज जैसे नए क्षेत्रों में भी कदम रखा है। इसके लिए कंपनी को फंड की जरूरत पड़ रही है। रिलायंस रिटेल ने हाल में कतर इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी को हिस्सेदारी बेची है। भारत में बोरोइंग कॉस्ट में पिछले दो साल में काफी तेजी आई है। दुनियाभर में इंटरेस्ट रेट्स बढ़ने के कारण ऐसा हुआ है। क्रिसिल रेटिंग्स ने रिलायंस इंडस्ट्रीज को AAA रेटिंग दी है। लेकिन मूडीज और फिच ने रिलायंस इंडस्ट्रीज को क्रमशः Baa2 और BBB रेटिंग दी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.