मुकेश अंबानी ने चुपचाप बंद कर दी यह सर्विस, पिछले साल गाजे-बाजे के साथ हुई थी शुरू

Updated on 15-02-2023 06:34 PM
नई दिल्ली: रिलायंस रिटेल (Reliance Retail) की कंपनी जियोमार्ट (JioMart) ने अपनी क्विक कॉमर्स ग्रॉसरी डिलीवरी सर्विस जियोमार्ट एक्सप्रेस (JioMart Express) चुपचाप बंद कर दी है। कंपनी ने पिछले साल मार्च में यह सर्विस शुरू की थी और इसमें यूजर्स को 90 मिनट में सामान की डिलीवरी की जा रही थी। सूत्रों को मुताबिक इस सर्विस को बंद कर दिया गया है। यूजर जियोमार्ट एक्सप्रेस एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड नहीं कर पा रहे हैं। साथ ही इसकी वेबसाइट भी एनएक्टिव है। इसे डाउनलोड करने पर यूजर्स को वॉट्सएप पर जियोमार्ट ट्राई करने को कहा जा रहा है। वॉट्सएप से जियोमार्ट पर ऑर्डर बुक करने पर डिलीवरी में कई घंटे या एक दिन का समय लग रहा है। यानी साफ है कि जियोमार्ट पर अब क्विक सर्विस डिलीवरी बंद हो चुकी है।

रिलायंस के जियो प्लेटफॉर्म्स ने वॉट्सएप की पेरेंट कंपनी मेटा इंक के साथ पार्टनरशिप की है। वॉट्सएप के जरिए जियोमार्ट पर ऑर्डर इसी का हिस्सा है। रिलायंस ने पिछले साल मार्च में नवी मुंबई में जियोमार्ट एक्सप्रेस लॉन्च किया था और इसे 200 शहरों में शुरू करने की योजना थी। एक सूत्र ने कहा कि जियोमार्ट इस तरह के बिजनस में नहीं रहना चाहती है। इसमें काफी नकदी झोंकनी पड़ती है। पिछले साल इस पर काफी हाइप हुआ था। इससे रिलायंस भी एक्सप्रेस डिलीवरी में कूद गई थी लेकिन यह आगे जारी नहीं रहेगी।

क्विक डिलीवरी में होड़


ईशा अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस रिटेल के एक प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि जियोमार्ट एक्सप्रेस एक पायलट प्रोजेक्ट था जिसे कुछ चुनिंदा यूजर्स के लिए शुरू किया गया था। कंपनी ने एक बयान में कहा कि ग्रॉसरी में कंपनी का डिजिटल कॉमर्स बिजनस विभिन्न रूपों में जारी रहेगा। जियोमार्ट अभी 350 से ज्यादा शहरों में मौजूद है। इसी तरह वॉट्सएप और मिल्कबास्केट के जरिए जियोमार्ट की सर्विस 35 से अधिक शहरों में है। इन सर्विसेज को बढ़ाया जा रहा है।

क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर निवेशकों की सख्त नजर है। इसकी वजह यह है कि इसमें भारी कैश झोंका जा रहा है। कई कंपनियों के बीच क्विक डिलीवरी को लेकर होड़ मची हुई है। इनमें स्विगी का Instamart, जोमैटो का Blinkit, बिगबास्केट का BB Now और जेप्टो शामिल है। रिलायंस रिटेल ने क्विक कॉमर्स स्टार्टअप Dunzo में भी भारी निवेश किया है। इस कंपनी ने पिछले महीने करीब तीन फीसदी कर्मचारियों को निकाल दिया था। साथ ही कॉस्ट पर लगाम लगाने के लिए कई बदलाव किए थे। जियोमार्ट की योजना एक्सप्रेस के लिए डुंजो के डिलीवरी फ्लीट का इस्तेमाल करने की योजना बनाई थी। लेकिन उसे इससे ज्यादा फायदा नहीं हुआ।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
 16 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह होने की डील (US-Iran Deal) हो गई है। खबर है कि दोनों देशों के बीच 60 दिनों का सीजफायर होने के बाद…
 16 June 2026
नई दिल्‍ली: अमेरिका-ईरान समझौते की घोषणा के बाद एक भारतीय लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) टैंकर होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरा है। यह ऐसा करने वाले शुरुआती बड़े कमर्शियल जहाजों में से…
 16 June 2026
मुंबई: लॉजिस्टिक्स सेक्टर की कंपनी A-1 लिमिटेड ने बताया है कि उसने प्रमुख औद्योगिक घरानों से 35 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल किए हैं। इससे चालू वित्तीय वर्ष में उसकी…
 15 June 2026
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर और पहले ट्रिलियनेयर बने एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का आईपीओ अमेरिकी शेयर मार्केट में लिस्ट हो गया है। इस आईपीओ की लिस्टिंग धमाकेदार…
 15 June 2026
नई दिल्ली: रुपये की कीमत में डॉलर के मुकाबले हाल में काफी गिरावट देखने को मिली। इसे रोकने के लिए आरबीआई ने कई कदम उठाए। इस बीच केंद्रीय वित्त मंत्री…
 15 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी-ईरान के बीच शांति समझौता होने से भारत को भी बड़ी राहत मिलेगी। इस समझौते के बाद मुख्य ईधन मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) भी खुल जाएगा।…
 15 June 2026
नई दिल्ली: आपने भी यह कहावत सुनी होगी कि नाम में क्या रखा है। लेकिन नाम की वजह से कुछ नामी-गिरामी कंपनियां खाद्य सुरक्षा क्षेत्र के नियामक भारतीय खाद्य सुरक्षा…
 13 June 2026
नई दिल्ली: एयर इंडिया का एक विमान पिछले साल 12 जून को अहमदाबाद में हादसे का शिकार हो गया था। उसके बाद से कंपनी को पिछले एक साल में करीब…
Advt.