मुकेश अंबानी बोले- रिलायंस दुनिया के टॉप 10 व्यापारिक समूहों में से एक बनेगा

Updated on 29-12-2023 02:14 PM

रिलायंस का भविष्य आकाश, ईशा, अनंत और उनकी पीढ़ी का है। मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि वे जीवन में और ज्यादा अचीव करेंगे, और मेरी पीढ़ी के लोगों की तुलना में रिलायंस के लिए अधिक उपलब्धियां लाएंगे।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने अपने पिता धीरूभाई अंबानी के जन्मदिन पर फैमिली डे भाषण में गुरुवार 28 दिसंबर को यह बात कही। यहां हम उनके भाषण से जुड़ी तीन बड़ी बातें बता रहे हैं:

1. टीमों की औसत आयु 30's में बनी रहें
ऐसे समय में जब रिलायंस एक पीढ़ीगत परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है, मैं इस यूनीक इंस्टीट्यूशनल कल्चर को और मजबूत करने को अत्यधिक महत्व देता हूं। यहां एक और प्रिंसिपल है जिसका हमें पालन करना चाहिए। हमें यह सुनिश्चित करके रिलायंस को हमेशा युवा बनाए रखना चाहिए कि हमारी सभी प्रतिभाशाली टीमों की औसत आयु 30 के दशक में बनी रहे।

2. रिलायंस ने इनोवेशन से हलचल मचाई
मेरे लिए, दो दशकों से अधिक समय तक रिलायंस का नेतृत्व करना मेरे जीवन का सम्मान रहा है। रिलायंस अतीत में कभी भी आत्मसंतुष्ट नहीं था, और भविष्य में भी रिलायंस कभी भी आत्मसंतुष्ट नहीं रहेगा। हम निरंतर इनोवेशन के माध्यम से बाजार में हलचल मचाने के लिए जाने जाते हैं।

हमने बार को ऊंचा स्थापित करने का साहस दिखाया है और नए रिकॉर्ड बनाने के लिए और भी ऊंची छलांग लगाने की क्षमता दिखाई है।

3. अवसर रिलायंस का इंतजार कर रहा
जैसा कि भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के लिए आगे बढ़ रहे हैं, एक अभूतपूर्व अवसर रिलायंस का इंतजार कर रहा है। रिलायंस दुनिया के टॉप 10 व्यापारिक समूहों में से एक बन सकता है।

मुकेश अंबानी ने रिलायंस फैमिली के हेड के रूप में नए साल के लिए तीन मैसेज शेयर किए:

  • पहला: आइए हम डिजिटल डेटा प्लेटफॉर्म और AI अपनाने में ग्लोबल लीडर्स के बीच रिलायंस की जगह को मजबूत करें।
  • दूसरा: आइए हम टैलेंट एनरिचमेंट में ग्लोबल लीडर्स के बीच रिलायंस की जगह को मजबूत करें।
  • तीसरा: आइए हम इंस्टीट्यूशनल कल्चर में ग्लोबल लीडर्स के बीच रिलायंस की जगह को मजबूत करें।

धीरूभाई अंबानी का की 91वीं बर्थ एनिवर्सरी
आज यानी 28 दिसंबर को रिलायंस के फाउंडर धीरूभाई अंबानी का की 91वीं बर्थ एनिवर्सरी है। धीरूभाई ने कपड़े के कारोबार से एक ऐसी कंपनी खड़ी की जिसका कारोबार एनर्जी, रिटेल से लेकर मीडिया-एंटरटेनमेंट और डिजिटल सर्विस में फैल गया है। ये कंपनी सुबह के नाश्ते से रात के बिंज वॉच तक जिंदगी का हिस्सा है। इसका मार्केट कैप 17 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्‍सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
 20 September 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी सजग नजर आ रही है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के पैसे की भागीदारी बढ़ाने के लिए…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारत अब सिर्फ बुलेट ट्रेन चलाने की तैयारी नहीं कर रहा, बल्कि हाई-स्पीड ट्रेन तकनीक में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी आगे बढ़ रहा है। रेलवे मंत्रालय…
 20 September 2026
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष तथा होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल की आपूर्ति ठप होने से वैश्विक स्तर पर ईंधन का महासंकट खड़ा हो…
 20 September 2026
नई दिल्ली: इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरते समय हुई एक गलती मुंबई के एक टैक्सपेयर को भारी पड़ गई। रिटर्न में गलती से 9.60 लाख रुपये की रकम EPF से…
 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
Advt.