मुकेश अंबानी एक स्थान फिसले, गौतम अडानी टॉप 20 से बाहर, कितनी रह गई नेटवर्थ
Updated on
10-05-2025 01:43 PM
नई दिल्ली:पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच शुक्रवार को घरेलू बाजार में काफी गिरावट रही। सेंसेक्स 880 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ। इससे भारतीय अरबपतियों की नेटवर्थ में काफी गिरावट आई। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और गौतम अडानी दुनिया के अमीरों की लिस्ट में एक-एक स्थान नीचे फिसल गए। इस लिस्ट में अंबानी 17वें और अडानी ग्रुप के चेयरमैन 21वें नंबर पर पहुंच गए। इसके साथ ही अंबानी 100 अरब डॉलर क्लब और अडानी टॉप 20 से बाहर हो गए।
ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक अंबानी की नेटवर्थ में शुक्रवार को 1.69 अरब डॉलर की गिरावट आई और अब यह 99 अरब डॉलर रह गई है। इस साल उनकी नेटवर्थ में 8.4 अरब डॉलर की तेजी आई है। इसी तरह अडानी की नेटवर्थ में 90.3 करोड़ डॉलर की गिरावट देखी गई। अब उनकी नेटवर्थ 74.4 अरब डॉलर रह गई है। इस साल उनकी नेटवर्थ में 4.25 अरब डॉलर की गिरावट आई है।
कौन-कौन है टॉप में
इस बीच दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क की नेटवर्थ में शुक्रवार को 9.61 अरब डॉलर की तेजी आई। इसके साथ ही उनकी नेटवर्थ 88.2 अरब डॉलर पहुंच गई है। हालांकि इस साल उन्होंने 88.2 अरब डॉलर गंवाए हैं। जेफ बेजोस (344 अरब डॉलर) दूसरे, मार्क जकरबर्ग (210 अरब डॉलर) तीसरे, लैरी एलिसन (174 अरब डॉलर) चौथे और बिल गेट्स (169 अरब डॉलर) पांचवें नंबर पर है। वॉरेन बफे ($161 अरब) छठे, बर्नार्ड आरनॉल्ट ($155 अरब) सातवें, स्टीव बालमर ($152 अरब) आठवें, लैरी पेज ($140 अरब) नौवें और सर्गेई ब्रिन ($132 अरब) दसवें नंबर पर है।
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते संघर्ष के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बैंकों से सतर्क रहने और ग्राहकों के लिए निर्बाध सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए सभी कदम उठाने…
मुंबई: भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे संघर्ष के बीच आर्थिक मोर्चे पर भी दिक्कत शुरू हो गई है। कल शाम यानी शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 880 अंक गिर कर बंद…
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को भारत में सर्विसेज शुरू करने की हरी झंडी मिल गई है। यह कंपनी सैटेलाइट के जरिए दुनिया के 100 से…
नई दिल्ली/मुंबई: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते संघर्ष के बीच एक सुकूनदेह खबर आई है। पेट्रोल-डीजल और एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध कराने वाली सरकारी ऑयल कंपनियों, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच शुक्रवार को घरेलू बाजार में काफी गिरावट रही। सेंसेक्स 880 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ। इससे भारतीय अरबपतियों की नेटवर्थ में काफी…
नई दिल्ली: टेस्ला के सीईओ एलन मस्क एक इंटरव्यू में अजीब स्थिति में फंस गए। यह इंटरव्यू फॉक्स न्यूज पर था। डोनाल्ड ट्रंप की बहू लारा ट्रंप ने उनसे एक मुश्किल…
नई दिल्ली: भारत-पाकिस्तान के रिश्ते अभी बेहद खराब दौर से गुजर रहे हैं। पहलगाम आतंकी हमले के बाद इनमें खटास बढ़ी है। भारत सरकार ने पाकिस्तान के साथ सारे व्यापारिक रिश्ते…
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जल्द ही कुछ देशों के साथ व्यापार समझौता होने के संकेत दिए हैं। इससे उन देशों को राहत मिलेगी जो अमेरिका के ऊंचे टैक्स से बचना…
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के यस बैंक के शेयरों में आज भारी उछाल देखी जा रही है। सुबह बाजार खुलते ही बैंक का शेयर करीब 10% तक उछल गया। बीएसई पर इसकी कीमत…