सैलून बिजनेस में एंट्री करेंगे मुकेश अंबानी! ये है रिलायंस रिटेल का प्लान

Updated on 04-11-2022 06:23 PM

मुकेश अंबानी की रिलायंस रिटेल अब सैलून बिजनेस में एंट्री करने वाली है। इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक रिलायंस की चेन्नई स्थित नेचुरल्स सैलून एंड स्पा में लगभग 49% हिस्सेदारी खरीदने के लिए बातचीत चल रही है। रिलायंस रिटेल 49% हिस्सेदारी हासिल करके एक ज्वाइंट वेंचर बना सकती है। 

बातचीत शुरुआती चरण में: इकोनॉमिक्स टाइम्स की एक रिपोर्ट में अधिकारियों के हवाले से बताया गया है-नेचुरल्स सैलून एंड स्पा के भारत में लगभग 700 आउटलेट हैं और रिलायंस इसे चार-पांच गुना बढ़ाना चाहता है। यह बातचीत अभी शुरुआती चरण में है। बता दें कि नेचुरल सैलून एंड स्पा चलाने वाली कंपनी ग्रूम इंडिया सैलून एंड स्पा है। इस कंपनी की हिंदुस्तान यूनिलीवर के लैक्मे ब्रांड और एनरिक सहित क्षेत्रीय ब्रांडों के साथ प्रतिस्पर्धा चल रही है। 

20,000 करोड़ रुपये का बिजनेस: भारत में 20,000 करोड़ रुपये के सैलून उद्योग में ब्यूटी पार्लर और नाई की दुकानों वाले लगभग 6.5 मिलियन लोग जुड़े हैं। यह कोविड-19 महामारी के दौरान सबसे बुरी तरह प्रभावित क्षेत्रों में से एक था। 

क्या कहा सीईओ ने: नेचुरल्स सैलून एंड स्पा के सीईओ सीके कुमारवेल ने कहा- कोविड ने हर व्यवसाय को प्रभावित किया और सैलून शायद सबसे अधिक प्रभावित हुआ। लेकिन पिछले सात महीनों में व्यापार मजबूत रहा है। हालांकि, हम हिस्सेदारी कम कर रहे हैं तो इसकी वजह कोविड नहीं है।

वहीं, रिलायंस रिटेल के एक प्रवक्ता ने इस पर कोई जानकारी नहीं दी है। प्रवक्ता ने कहा कि एक नीति के रूप में हम मीडिया की अटकलों और अफवाहों पर टिप्पणी नहीं करते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.