10,000 MW का सोलर प्लांट इस राज्य में लगाएंगे मुकेश अंबानी, 50,000 लोगों को देंगे रोजगार

Updated on 03-03-2023 09:17 PM
विशाखापत्तनम: आंध्र प्रदेश के लिए मुकेश अंबानी ने बड़ी घोषणा की है। वह राज्य में ऐसा कुछ करेंगे कि वहां 50 हजार लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा हो। देश भर में आंध्र प्रदेश के प्रोडक्ट को पहुंचाने के लिए रिलायंस रिटेल राज्य से कृषि, कृषि आधारित उत्पादों और अन्य उत्पादों की अधिक से अधिक खरीद करेगा। साथ ही कंपनी राज्य में 10 गीगावाट या कहें तो 10,000 मेगावाट की क्षमता का सोलर पॉवर प्लांट (Solar Power Plant) लगाएगी।

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में की घोषणा


रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने आज आंध्र प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 में यह घोषणा की। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी के उपस्थिती में अंबानी ने रिटेल सेक्टर में हो रही क्रांति का जिक्र करते हुए कहा कि रिलायंस रिटेल ने आंध्र प्रदेश के 6 हजार गांवों में एक लाख 20 हजार से अधिक किराना व्यापारियों के साथ साझेदारी की है। डिजिटल युग में भी छोटे व्यापारी फल-फूल सकें इसके लिए उन्हें आवश्यक उपकरणों से लैस किया गया है। रिलायंस रिटेल ने आंध्र प्रदेश में 20,000 से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार और बड़ी संख्या में अप्रत्यक्ष रोजगार दिए हैं।


इसी साल पूरे राज्य में 5जी


रिलायंस जियो के बारे में बात करते हुए मुकेश अंबानी ने बताया कि, जियो ट्रू 5जी का रोलआउट आंध्र प्रदेश सहित पूरे भारत में 2023 के अंत से पहले पूरा हो जाएगा। 40,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करके जियो ने राज्य में सबसे बड़ा और सबसे बेहतरीन डिजिटल नेटवर्क फुटप्रिंट बनाया है, जो प्रदेश की 98% आबादी को कवर करता है। जियो ट्रू5जी से अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी और बड़े पैमाने पर व्यापार और रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।

बढ़ेगा नेचुरल गैस का प्रोडक्शन


आंध्र प्रदेश की विशाल आर्थिक क्षमता की प्रशंसा करते हुए मुकेश अंबानी ने कहा कि, रिलायंस प्रदेश की आर्थिक ताकत पर विश्वास करने वाली पहली कुछ भारतीय कंपनियों में से एक रही है। प्रदेश में हमने अपने KG-D6 बेसिन और उसकी पाइपलाइन्स पर 1,50,000 करोड़ से अधिक का निवेश किया है। जल्द ही KG-D6 बेसिन, भारत के कुल गैस उत्पादन में लगभग 30% का योगदान करने लगेगा। आंध्र प्रदेश की खूबियां गिनाते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि यहां शानदार उद्योगों और उद्योगपतियों की लंबी कतार है। खासतौर पर फार्मा और इंफ्रास्ट्रक्चर में और सबसे ऊपर आंध्र के पास विशाल समुद्री सीमा है जो उसे एक ब्लू इकोनॉमी में बदलने की ताकत रखती है। उन्होंने भरोसा जताया कि आंध्र ,नए भारत की विकास गाथा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.