मुकेश अंबानी के 20 साल बेमिसाल , रॉकेट के रफ्तार से बढ़ी रिलायंस की कमाई

Updated on 28-12-2022 07:35 PM
नई दिल्ली:रिलायंस इंडस्ट्री (Reliance Industries) की कमान संभालते हुए आज मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने 20 साल पूरे कर लिए हैं। आज धीरूभाई अंबानी (Dhirubhai Ambani) की जयंती भी है। रिलायंस के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर के तौर पर आज मुकेश अंबानी ने 20 साल पूरे कर लिए हैं। मुकेश अंबानी की लीडरशीप में रिलायंस के लिए ये 20 साल बेमिसाल रहा हैं। इन 20 सालों में कंपनी का नेटवर्थ, प्रॉफिट, कंपनी की आय, एसेट, मार्केट कैप सबमें जबरदस्त तेजी आई और सब डबल डिजिट ग्रोथ में पहुंच गया है।

मुकेश अंबानी का कमाल, 20 गुना बढ़ी कंपनी की आय

मुकेश अंबानी के नेतृत्व में रिलायंस की कमाई में 20 गुना बढ़ोतरी हुई। साल 2002 में रिलायंल इंडस्ट्री का मार्केट कैप जहां 41989 करोड़ का था , जो आप की तारीख में 17 लाख 81 हजार 841 करोड़ पर पहुंच गई है। रिलायंस की आय के आंकड़े को देखें तो वित्तीय वर्ष 2001-02 में कंपनी की आय 45411 करोड़ थी, जो वित्तीय वर्ष 2021-22 में 7 लाख 92 हजार 656 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वहीं कंपनी का मुनाफा वित्तीय वर्ष 2001-02 में 3280 करोड़ से बढ़कर 67 हजार 845 करोड़ पर पहुंच गया है।
मुकेश अंबानी के नेतृत्व में पिछले दो दशकों में कंपनी ने इनकम, नेटवर्थ सबमें बढ़ोतरी हुई है। न केवल कंपनी की आय में बढ़ोतरी हुई है बल्कि निवेशकों के भी खूब फायदा हुआ है। इन 20 सालों में 87 हजार करोड़ प्रति वर्ष की दर से निवेशकों को 17.4 लाख करोड़ रु का लाभ हुआ। उनके नेतृत्व में फेसबुक, गूगल और बीपी जैसी कंपनियों ने रिलायंस में निवेश किया है। तेल से शुरु कर कंपनी ने दूरसंचार और रिटेल में कई मुकाम हासिल किए हैं। मुकेश अंबानी पहले व्यक्ति हैं, जिन्होंने डेटा को ‘न्यू-ऑयल’ कहा था। आज वो फ्यूल किस कदर तक आपके जीवन में घुसा है वो हम सब देख रहे हैं।
मुकेश अंबानी के नेतृत्व में रिलायंस जियो देश ही नहीं दुनिया की ब़़ड़ी टेलीकॉम कंपनियों के बीच आकर खड़ी हो गई है। डेटा क्षेत्र में जियो ने बड़ी क्रांति ला दी है। जो डेटा पहले करीब 250रु प्रति जीबी मिलता था आज वो 10 रुपये पर गिर गया है। न केवल दाम में गिरावट आई हैं बल्कि डेटा खपत में भी लंबी छलांग लगाई है, जिसका श्रेय भी जियो को जाता है। मोबाइल के अलावा रिटेल सेक्टर में रिलायंस दुनिया की बड़ी कंपनियों को टक्कर दे रहा है। रेवेन्यू के मामले में रिलायंस रिटेल सबसे बड़ी कंपनी बन गई। मुकेश अंबानी वर्तमान के साथ-साथ भविष्य का भी सोच रहे हैं। उन्होंने 75 हजार करोड़ रु के निवेश से जामनगर में न्यू एनर्जी के लिए 5 गीगा फैक्टरी लगाई जा रही हैं। जहां सोलर एनर्जी और ग्रीन हाइड्रोजन जैसे नए एनर्जी पर गंभीरता से काम हो रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.