मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज को मिली ये रेटिंग, शेयर में आया 16 अंकों से ज्यादा का उछाल

Updated on 06-11-2023 02:56 PM
मुंबई: रिलायंस इंस्ट्रीज लिमिटेड के शेयरों में आज सुबह से ही तेजी देखने को मिल रही हे। शेयर आज 16 अंकों से ज्याद के उछाल के साथ कारोबार कर रहे हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 'क्रिसिल एएए/स्टेबल' रेटिंग हासिल की है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर सुबह के कारोबार में 0.75% से ज्यादा बढ़ गए हैं। शेयर का इंट्राडे हाई और लो क्रमशः 2,339 रुपये और 2,326.55 रुपये है। कंपनी का मौजूदा बाजार पूंजीकरण 15,80,632.21 करोड़ रुपये है। बता दें कि रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) को अपने प्रस्तावित नॉन कंवर्टेबल डिबेंचर के लिए 'क्रिसिल एएए/स्टेबल' रेटिंग हासिल हुई है। कंपनी ने मौजूदा लोन इंस्ट्रूमेंट्स और बैंक क्रडिट फैसिलिटीज से भी अपनी 'क्रिसिल एएए/स्टेबल/क्रिसिल ए1+' रेटिंग बरकरार रखी है। क्रिसिल रेटिंग्स ने भी अपनी नीति के अनुरूप 22,205 करोड़ रुपये की एनसीडी पर अपनी रेटिंग वापस ले ली है।

इधर कच्चे तेल की गिरती कीमतों के कारण तेल से रसायन (O2C) सेक्शन में 1.7% रेवेन्यु कॉन्ट्रेशन के बावजूद, RIL की H1 FY24 ने ऑपरेशन प्रॉफिटेबिलिटी में 16.8% की सालाना वृद्धि के साथ मजबूत प्रदर्शन दिखाया है। सेफोरा ने रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड के साथ सहयोग किया है।

ब्यूटी रिटेल सेक्टर में शामिल सेफोरा ने भारत के ब्यूटी रिटेल को नया आकार देने के लिए रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (आरआरवीएल) की सहायक कंपनी रिलायंस ब्यूटी एंड पर्सनल केयर लिमिटेड के साथ साझेदारी की है। आरआरवीएल के पास अब सेफोरा के 26 स्टोरों का अधिग्रहण करते हुए पूरे भारत में सेफोरा की उपस्थिति का विस्तार करने और बढ़ाने का विशेष अधिकार है। बता दें कि भारत में ब्यूटी और पर्सनल केयर का मार्केट 17 बिलियन अमेरिकी डॉलर है। यह 11% सीएजीआर से बढ़ने वाला है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.