अनिल अंबानी की इस कंपनी में चला मुकेश अंबानी ने दांव अब फिर से पकड़ रहा रफ्तार

Updated on 10-04-2023 06:48 PM
नई दिल्ली : अनिल अंबानी (Anil Ambani) की दिवालिया कंपनी रिलांयस कम्युनिकेशंस का शेयर (Reliance Communications share) फिर से रफ्तार पकड़ रहा है। बीते कुछ दिनों से शेयर में अच्छी तेजी दिख रही है। बीते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यह बीएसई पर 5 फीसदी के अपर सर्किट के साथ 1.47 रुपये पर बंद हुआ था। इस शेयर का 52 हफ्ते का उच्च स्तर 3.19 रुपये और निम्न स्तर 1.17 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 406 करोड़ रुपये है। यह वही कंपनी है जिसके कुछ एसेट्स पर मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने दांव लगाया है। रिलायंस जियो ने अनिल अंबानी की रिलांयस इंफ्राटेल (Reliance Infratel) के मोबाइल टावर और फाइबर एसेट्स को खरीदने की घोषणा की है। इसके लिए मुकेश अंबानी की कंपनी ने एसबीआई के एस्क्रो खाते में 3720 करोड़ रुपये जमा कराए हैं। यही कारण है कि इस शेयर में अब रफ्तार देखी जा रही है। रिलायंस इंफ्राटेल, रिलायंस कम्युनिकेशंस की ही सब्सिडियरी है।

कभी 786 रुपये पर पहुंचा था शेयर


अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस का शेयर साल 2007 में 786 रुपये तक पहुंच गया था। इसके बाद गिरता-गिरता यह शेयर 1 रुपये के करीब आ गया। इस बीच शेयर में कई उतार-चढ़ाव भी आए। इस साल भी यह शेयर करीब 25 फीसदी टूट गया है। वहीं, बीते एक साल के दौरान यह शेयर करीब 50 फीसदी टूट गया। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से इस शेयर में अच्छी तेजी देखी जा रही है।

दिवालिया प्रक्रिया से गुजर रही है कंपनी


अनिल अंबानी की कंपनी आरकॉम इस समय दिवालिया प्रक्रिया से गुजर रही है। यह एक टेलिकॉम सेक्टर की कंपनी है। रिलायंस जियो के लॉन्च होने के बाद यह कंपनी प्राइस वॉर में फंस गई थी और भारी कर्ज में डूब गई। साल 2016 में मुकेश अंबानी ने रिलायंस जियो लॉन्च की थी। इस कंपनी ने फ्री डेटा की पेशकश कर टेलिकॉम सेक्टर में खलबली मचा दी थी।

कब-कब चढ़े रिलायंस कम्युनिकेशंस के शेयर


आरकॉम का शेयर (RCom Share) जून 2006 से चढ़ना शुरु हुआ था। उस समय यह 225 रुपये पर था। दिसंबर 2006 तक यह शेयर 471 रुपये पर पहुंच गया। इसके बाद अक्टूबर 2007 में यह शेयर 786 रुपये पर पहुंचा। इसके बाद इसमें गिरावट आनी शुरु हुई और फरवरी 2009 में यह 160 रुपये पर आ गया। यहां से फिर शेयर में तेजी आई और मई 2009 में 306 रुपये पर पहुंच गया। इसके बाद इस शेयर में उतार-चढ़ान चलता रहा। गिरते-गिरते अप्रैल 2019 में यह शेयर 2 रुपये के करीब आ गया था। तब से इस शेयर में कोई बड़ा उछाल नहीं आया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.