दुनिया के सबसे ताकतवर इंसान का साथ मिलते ही उछला मुकेश अंबानी का शेयर, बाजार में लौटी तेजी

Updated on 07-10-2024 12:52 PM
नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार सोमवार को तेजी के साथ खुले। पिछले हफ्ते सेंसेक्स और निफ्टी में लगातार 5 दिन गिरावट आई थी जो दो साल में इसका सबसे खराब साप्ताहिक प्रदर्शन था। इस दौरान सेंसेक्स 4,000 अंक से ज्यादा गिरा था। इस दौरान निवेशकों को 16 लाख करोड़ रुपये से अधिक की चपत लगी थी। लेकिन सोमवार को यह तेजी के साथ खुला। अमेरिकी में रोजगार के मजबूत आंकड़ों ने मंदी की चिंताओं को कम किया। इससे एशियाई बाजारों में तेजी रही और भारत पर भी उसका असर दिखाई दिया। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 406 अंक या 0.50% बढ़कर 82,094 अंक पर पहुंच गया। निफ्टी 50 इंडेक्स भी 121 अंक या 0.48% बढ़कर 25,135 पर पहुंच गया। 9.50 बजे सेंसेक्स 157.65 अंक यानी 0.19% की तेजी के साथ 81,846.10 अंक पर ट्रेड कर रहा था। निफ्टी 50 भी 12.85 अंक यानी 0.05 फीसदी तेजी के साथ 25,027.45 अंक पर था।

सेंसेक्स के शेयरों में, आईटीसी, एचसीएल टेक, बजाज फाइनेंस, टाटा मोटर्स और कोटक महिंद्रा बैंक सबसे ज्यादा लाभ में रहे। इसमें 1% से अधिक की तेजी रही। इसके विपरीत टाइटन, एचयूएल, अडानी पोर्ट्स, सन फार्मा और मारुति सुजुकी लाल निशान पर खुले। जियो फाइनेंशियल सर्विसेज में 3% की उछाल आई। मुकेश अंबानी की कंपनी को दुनिया की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी ब्लैकरॉक के साथ मिलकर म्यूचुअल फंड बिजनस स्थापित करने के लिए बाजार नियामक से सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई। इससे शुरुआती कारोबार में जियो फाइनेंशियल का शेयर बीएसई पर 349.50 रुपये तक गया।

ब्लैकरॉक की हैसियत


ब्लैकरॉक की हैसियत का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि दुनिया के कुल शेयरों और बॉन्ड्स का 10 फीसदी यही कंपनी संभालती है। यह दुनिया का सबसे बड़ा शेडो बैंक है। जून तिमाही में इसका एसेट अंडर मैनेजमेंट 9.43 ट्रिलियन डॉलर था। इसकी स्थापना लैरी फिंक ने 1988 में की थी। फिंक कंपनी के सीईओ और चेयरमैन हैं। उन्हें दुनिया का सबसे ताकतवर इंसान माना जाता है। साल 2008 में जब फाइनेंशियल क्राइसिस के कारण बड़ी-बड़ी कंपनियां सकते में थी तो अमेरिका की सरकार ने ब्लैकरॉक का सहारा लिया था। 2020 में कोरोना महामारी के कारण जब बॉन्ड मार्केट बुरी तरह हिल गया था तो एक बार फिर ब्लैकरॉक ने स्थिति संभाली।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.