प्रदेश की सभी नगर पालिकाओं में मुख्यमंत्री मितान योजना प्रारंभ

Updated on 01-07-2023 09:34 PM

रायपुर । मुख्यमंत्री बघेल ने शनिवार को अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शहरी योजनाओं का विस्तार किया। वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से उन्होंने नगरीय निकायों में अर्बन इंडिस्ट्रीयल पार्क का शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री मितान योजना का 44 नगर पालिका व 2 नगर पंचायत सहित 46 निकायों में विस्तार, मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजनांतर्गत 30 नई मोबाईल मेडिकल यूनिट के साथ ही अब 60 शहरों की सुविधाओं में और अधिक सुधार तथा रीपा की तर्ज पर शहरी क्षेत्रों में भी इसका विस्तार करते हुए 14 नगर निगम व 44 नगर पालिका सहित 58 नगरीय निकायों में अर्बन इंस्ट्रीयल पार्क का शिलान्यास शामिल है। इसके अलावा उन्होंने जांजगीर में नवनिर्मित खोखसा रेलवे ओवरब्रिज का भी लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अपनी सुंदर संस्कृति और कृषि आधारित मजबूत अर्थव्यवस्था के कारण हमारा छत्तीसगढ़ पूरे देश में विख्यात है। पिछले साढ़े चार वर्षों के दौरान हमारी कोशिश रही है कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था के साथ-साथ राज्य की शहरी अर्थव्यवस्था को भी मजबूत किया जाए। इसी दिशा में कदम बढ़ाते हुए हमने शहरी अधोसंरचना के विकास के लिए अतिरिक्त वित्तीय संसाधन जुटाने और ऐसी योजनाएं संचालित कीं,  जिनसे समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाया जा सके।



उन्होंने कहा कि सभी आय वर्ग के परिवारों के बच्चों के लिए अंग्रेजी और हिंदी माध्यम में शिक्षा के लिए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय योजना प्रारंभ की गई।  मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान संचालित करते हुए सभी के लिए अच्छा पोषण सुनिश्चित किया गया। इस अभियान से बच्चों को कुपोषण से और महिलाओं को एनीमिया से मुक्ति मिल रही है। सस्ती और गुणवत्तापूर्ण बिजली की आपूर्ति के लिए हाफ बिजली बिल योजना प्रारंभ की गई। मोर बिजली एप के माध्यम से विद्युत-सेवाओं को आसान और सर्वसुलभ बनाया गया। युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के नये अवसरों का निर्माण करने के साथ-साथ हमने उनके कौशल विकास की भी व्यवस्था की। शिक्षित-बेरोजगारों के लिए बेरोजगारी भत्ता योजना संचालित की जा रही है, इसके तहत हर महीने शिक्षित-बेरोजगार युवाओं को 2500 रुपए की सहायता दी जा रही है। केवल तीन महीने में 80 करोड़ 64 लाख रुपए का भत्ता वितरित किया जा चुका है।


शहरी स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूती देने के लिए हमने मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना और धन्वंतरी जैनेरिक मेडिकल स्टोर्स योजना प्रारंभ की। हर घर तक साफ पेयजल की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए पाइप लाइनों का विस्तार किया गया है। स्वच्छता के मामले में छत्तीसगढ़ को उत्कृष्ट कार्यों के लिए लगातार तीन वर्षों तक केंद्र सरकार ने पुरस्कृत किया है। राज्य सरकार द्वारा प्रति इण्डस्ट्रीयल पार्क 02 करोड़ रुपए की राशि संबंधित निकायों को प्रदान की जा रही है। अब शहरी क्षेत्रों में स्टार्टअप उद्यमियों तथा स्व-सहायता समूहों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क की तर्ज पर अर्बन इंडस्ट्रियल पार्क की शुरुआत हम करने जा रहे हैं। इसका वर्चुअल शिलान्यास आज किया गया है। सर्विस डिलेवरी को मजबूत करने, नागरिकों को घर बैठे प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री मितान योजना की शुरूआत की गई।  छत्तीसगढ़ के नगर निगम क्षेत्रों में नागरिकों को घर बैठे विभिन्न शासकीय दस्तावेज मितान के माध्यम से उपलब्ध हो रहे हैं। मुझे आशा है कि इस अभिनव प्रयास से हमारे शहरों में रोजगार के नये अवसर सृजित होंगे, साथ ही शहरी अर्थव्यवस्था को नई गति प्राप्त होगी।


छत्तीसगढ़ के नगर निगम क्षेत्रों में नागरिकों को घर बैठे विभिन्न शासकीय दस्तावेज मितान के माध्यम से उपलब्ध हो रहे हैं।  आज से मुख्यमंत्री मितान योजना अंतर्गत श्रमिक कार्ड सेवाओं सहित कुल 25 सेवाओं की घर बैठे डिलिवरी का विस्तार करते हुए मितान के माध्यम से प्रदेश के समस्त नगर पालिका परिषदों में उपलब्ध होगी। मुख्यमंत्री मितान योजना के तहत आज 01 लाखवें हितग्राही को यहां प्रमाण पत्र दिया गया है। थोड़े समय में ही इस योजना से लाभान्वित नागरिकों की संख्या काफी उत्साहजनक है। नवगठित जिलों के साथ-साथ विभिन्न जिलों के जनप्रतिनिधियों द्वारा मोबाईल मेडिकल यूनिट की मांग की जा रही थी। इन मांगों को देखते हुए आज मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तृतीय चरण में शामिल 30 एमएमयू का प्रतीकात्मक शुभारंभ किया जा रहा है। मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत अब तक 51 लाख हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया है। ये आंकड़े अपने आप में इस योजना की सफलता की कहानी कह रहे हैं।


जांजगीर में नवनिर्मित खोखसा रेलवे ओवरब्रिज का लोकार्पण किया
मुख्यमंत्री बघेल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जांजगीर में नवनिर्मित खोखसा रेलवे ओवरब्रिज का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि आज जांजगीर-चांपा में हावड़ा-मुंबई रेल-मार्ग पर खोख्सा रेलवे ओवर ब्रिज का लोकार्पण किया जा रहा है। इसके लिए मैं आप सभी को बधाई देता हूं। इस निर्माण के पूरा हो जाने से हर रोज 10 हजार से ज्यादा लोगों को लाभ होगा। आवागमन में आसानी होगी और समय की भी बहुत बचत होगी। इस निर्माण के पूरा हो जाने से हमेशा बने रहने वाले जाम की स्थिति से भी मुक्ति मिल जाएगी। रेलवे फाटक बार-बार बंद हो जाने से यातायात बाधित होता था, और जाम के कारण लोगों को परेशान होना पड़ता था। अब हर रोज करीब 10 हजार लोग जिला मुख्यालय, तहसील, स्वास्थ्य केंद्र जैसे महत्वपूर्ण स्थलों पर आसानी से आना-जाना कर सकेंगे।

कार्यक्रम में नगरीय प्रशासन मंत्री शिव कुमार डहरिया ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में नागरिकों के लिए सुविधा बढ़ाई जा रही है। इसके साथ ही अर्बन इंडस्ट्रियल पार्क के शुभारंभ से शहरी लोगों के लिए रोजगार भी बढ़ेंगे। इस अवसर पर खाद्य, नागरिक आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत, नगरीय प्रशासन विभाग के विशेष सचिव डॉ. अय्याज फकीर भाई तंबोली, संचालक नगरीय प्रशासन डॉ. सारांश मित्तर, सूडा के सीईओ सौमिल रंजन चौबे, अतिरिक्त सीईओ आशीष टिकरिहा एवं वर्चुअल रूप से विभिन्न जिलों से अधिकारी एवं हितग्राही उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
गरियाबंद। लाइवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में 10 अगस्त 2026 को Sewing Machine Operator कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली विशेष पिछड़ी जनजाति समूह (PVTG) की 19 भुंजिया युवतियों को सिलाई मशीन…
 13 August 2026
रायपुर।छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। नवीन…
 13 August 2026
रायपुर। 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी लोककला, संस्कृति और परंपराओं के लिए यह गौरव का…
 13 August 2026
दुर्ग। दुर्ग विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में आज आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव शामिल हुए। उन्होंने तिरंगा यात्रा में सहभागी बनकर राष्ट्रभक्ति…
 13 August 2026
दुर्ग। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा बोरी थाना क्षेत्र में कोटपा अधिनियम 2003 के तहत बड़ी चालानी कार्रवाई की गई है। उक्त कार्रवाई कलेक्टर…
 13 August 2026
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
 13 August 2026
रायपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुँचाने 211 वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), थनौद, नया रायपुर द्वारा आज, 13 अगस्त को…
 13 August 2026
रायपुर। बस्तर तिरंगा यात्रा के तहत नारायणपुर से शुरू हुई बाइक तिरंगा यात्रा बुधवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में बारसूर पहुंची। बारसूर…
 13 August 2026
भिलाई। छत्तीसगढ़ के पहले और प्रमुख लोकपर्व हरेली तिहार पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने अपने परिवार के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हरेली पर्व मनाया। उन्होंने अपने निवास…
Advt.