मझगवां गोबर पेंट यूनिट में जल्द बनेंगे मल्टी कलर: डॉ आशुतोष

Updated on 30-05-2023 07:53 PM
बैकुण्ठपुर महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क की योजना का बेहतर क्रियान्वयन करने के लिए प्रत्येक रीपा केंद्र में स्व सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा अलग अलग आजीविका गतिविधियां चलाई जा रही हैं ताकि उत्पादन को बाजार के अनुरूप उपलब्ध कराया जा सके। कोरिया जिले के जनपद पंचायत बैकुंठपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत मझगवां स्थित ग्रामीण औद्योगिक पार्क में ग्रामीण उद्योग के तौर पर बन रहे गोबर पेंट इकाई को और अद्यतन किया जाएगा।

इसके लिए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ आशुतोष चतुर्वेदी ने मझगवां गौठान का भ्रमण कर यूनिट में काम कर रही महिलाओं से विस्तार से चर्चा की। निरीक्षण भ्रमण के दौरान रीपा सेंटर मझगंवा पहुंचे जिला पंचायत सीइओ ने सभी मषीनों के काम करने की तकनीक और उसके संचालन की जानकारी ली। गोबर पेंट से अच्छा व्यवसाय कर रही महिलाओं श्रीमती सुमन राजवाड़े और सूरज देवी ने बताया कि दो माह में अब तक उन्होने 1600 लीटर इमल्सन पेंट का उत्पादन किया है और इसमें से 3 लाख 50 हजार रूपए का इमल्सन पेंट निजी व षासकीय संस्थाओं के माध्यम से बेचा जा चुका है।साथ ही यहां 300 लीटर से ज्यादा मात्रा में डिस्टेंपर भी उत्पादित किया गया है जिसे बाजार में लगभग 40 हजार रूपए में बेचा गया है। अब तक प्राप्त विक्रय राशि लगभग चार लाख रुपए में से स्व सहायता समूह की महिलाओं को लगभग एक लाख रुपए का सीधा लाभ हो चुका है। साथ ही महिलाओं ने जिला पंचायत सीइओ को बताया कि कुछ निर्माण एजेंसियों से भुगतान प्राप्त नहीं हुआ है इसपर जिला पंचायत सीइओ ने सभी से एक सप्ताह के अंदर भुगतान कराने के निर्देश दिए।यहां कुछ मशीनों के संचालन तकनीकी कारणों से बंद होने पर उन्होंने एक सप्ताह में सभी मशीनों के सुचारू संचालन कराए जाने के निर्देश दिए।


रीपा गौठान मझगवां में गोबर पेंट बनाने वाली स्व सहायता समूह की महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुए जिला पंचायत सीइओ डॉ आशुतोष ने कहा कि अभी केवल आफ वाइट रंग का पेंट उत्पादन हो रहा है जिससे बाजार में मांग सीमित है इसे पूरी तरह से व्यवसायिक करने के लिए सभी रंगां के पेंट का उत्पादन किया जाना जरूरी होगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से अलग अलग रंगों के पेंट बनाए जाने के लिए मिक्सिंग यूनिट लगाए जाने का प्रस्ताव जल्द प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जिससे बाजार की मांग के अनुसार हर तरह के रंग मझगवां रीपा केंद्र में उपलब्ध होने से व्यवसाय में तेजी आएगी।

जिला पंचायत सीइओ ने गोबर पेंट यूनिट से निकलने वाले अन्य उत्पाद के बेहतर उपयोग के लिए बचे हुए अवशेष से पुट्टी बनाने का काम प्रारंभ करने के निर्देश भी दिए। जिला पंचायत सीइओ ने कहा कि छुटटी की मांग भी बाजार मे बहुत होती है इसलिए इसके उत्पादन से गोबर पेंट यूनिट का पूरा उपयोग लाभ के लिए किया जा सकेगा। पुट्टी और मल्टी कलर बनाने वाली मशीनों के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश देते हुए जिला पंचायत सीइओ ने मझगवां गौठान के पूरे परिक्षेत्र का भ्रमण किया। यहां रूरल सर्विसेज को बढ़ावा देने के लिए परंपरागत तरीके के हट आदि बनाने और उनमें पूरी तरह से देषी तरीके की सुविधाओं की संभावनाओं पर एक डीपीआर बनाने के भी निर्देष दिए। इस दौरान संबंधित अधिकारी और ग्राम पंचायत के संरपंच, सचिव सहित समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
जगदलपुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले के बॉर्डर में स्थित धौड़ाई वन परिक्षेत्र में तेंदुए का शिकार किया गया है। वन विभाग की टीम ने 3 तस्करों को तेंदुए की खाल के…
 11 August 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में सोमवार को उत्तर और दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की रणनीतिक बैठक हुई। मीटिंग में बढ़ते बिजली बिल, स्मार्ट मीटर और 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को…
 11 August 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के ब्लास्ट फर्नेस से 250 टन लोहा चोरी और फ्लू डस्ट के अवैध परिवहन के मामले में पूर्व जीएम हिमांशु भूषण मलिक को हाईकोर्ट से बड़ी…
 11 August 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार को विवाद के बाद 2 युवकों ने शराब दुकान के सामने दिनदहाड़े भाजपा समर्थित पूर्व जनपद सदस्य के पति की गला रेतकर हत्या कर दी।…
 11 August 2026
रायपुर, रायपुर के संजय नगर इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब 26 साल से रायपुर में रह रहा था और यहां गाड़ी…
 11 August 2026
कोंडागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी की अध्यक्ष्ता एवं उनकी उपस्थिति में अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी एवं मॉनिटरिंग सेल, नेशनल लोक अदालत…
 11 August 2026
कोंडागांव, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने शुक्रवार को केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम जामगांव में निर्माणाधीन 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपकेंद्र के निर्माण कार्यों की प्रगति…
 11 August 2026
कोंडागांव । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेभ्र में 'उल्लास महा चौपाल' का आयोजन किया जाएगा। ध्वजारोहण के बाद स्कूलों और ग्राम पंचायतों में होने वाले इस कार्यक्रम के जरिए…
 11 August 2026
कोण्डागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव गायत्री साय के नेतृत्व में …
Advt.