एयर इंडिया के विमानों में सामने आई कई खामियां, यूरोपियन एजेंसी ने DGCA को किया अलर्ट

Updated on 16-03-2026 03:36 PM
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया के विमानों में सुरक्षा संबंधी कई खामियां सामने आई हैं। यूरोपियन एविएशन सेफ्टी एजेंसी (EASA) ने यूरोपियन एयरपोर्ट्स पर एयर इंडिया के विमानों का औचक निरीक्षण किया था जिनमें ये खामियां देखने को मिलीं। ईटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक में सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी गई है। जनवरी में एयर इंडिया के विमानों में हर निरीक्षण में फाइंडिंग का रेश्यो 1.96 तक पहुंच गया था। इसके बाद कोलोन मुख्यालय वाली इस एजेंसी ने भारत के एविएशन रेगुलेटर डीजीसीए को इसकी जानकारी दी। इसके बाद डीजीसीए ने एयर इंडिया के विमानों की जांच तेज की थी।

अगर यह रेश्यो 2 से ऊपर जाता है तो इससे यूरोप में एयर इंडिया का ऑपरेशन प्रभावित हो सकता है। यह एयर इंडिया के लिए अहम इंटरनेशनल मार्केट्स में से एक है। इससे एयरलाइन के विमानों की जांच बढ़ जाएगी और कुछ देश पाबंदी भी लगा सकते हैं। डीजीसीए के एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि एयर इंडिया की खामियों को दूर करने के लिए तत्काल कदम उठाए गए ताकि यूरोपीय देशों में इसके ऑपरेशन पर कोई असर न पड़े।

क्या है समस्या?

अधिकारी ने बताया कि जांच बढ़ाने के बाद एयर इंडिया में सेफ्टी खामियों की संख्या में पिछले हफ्ते गिरावट आई और रेश्यो गिरकर 1.76 रह गया। हाई सेफ्टी रिकॉर्ड वाली एयरलाइंस का रेश्यो 1 से कम रहता है। सेफ्टी एसेसमेंट ऑफ फॉरेन एयरक्राफ्ट (SAFA) प्रोग्राम के तहत EASA के इंस्पेक्टर यूरोपियन एयरपोर्ट पर गैर-ईयू एयरलाइन के विमानों का सरप्राइज इंस्पेक्शन करते हैं। करीब 54 पैरामीटर्स पर विमान की जांच की जाती है। इनमें एमरजेंसी एग्जिट और लाइफ जैकेट्स जैसे सेफ्टी इक्पिपमेंट्स शामिल हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.