जिनशासन के जयकारों के साथ निकला मुमक्षु प्रतीक्षा का वरघोड़ा

Updated on 07-10-2023 03:48 PM

रायपुर। संतों के सानिध्य में कुछ लोगों को समस्या का समाधान मिलता है, लेकिन कुछ लोग भाग्यशाली होते हैं जिनका संयम का मार्ग प्रशस्त हो जाता है। 25 वर्षीया प्रतीक्षा भंडारी के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। इंजीनियरिंग की पढ़ाई करते करते वैराग जागृत हुआ, भाव बने और संयम के मार्ग पर चलने की भीष्म प्रतिज्ञा ले ली। 7 अक्टूबर को प्रतीक्षा भंडारी के परिजनों ने लालगंगा पटवा भवन में उपाध्याय प्रवर प्रवीण ऋषि को आज्ञा पत्र सौंपकर अपनी पुत्री को साध्वी बनने की स्वीकृति दे दी।

रायपुर श्रमण संघ के अध्यक्ष ललित पटवा ने बताया शनिवार को लालगंगा पटवा भवन में एक और अनोखा नजारा देखने को मिला। जिनशासन के जयकारों के साथ लालगंगा पटवा भवन से मुमुक्षु प्रतीक्षा भंडारी का वरघोड़ा निकला। वरघोड़ा के साथ रायपुर श्रमण संघ के सदस्यों संग सकल जैन समाज और अर्हम अष्टमंगल के ट्रेनर्स जयकारे लगते चल रहे थे। टैगोर नगर की परिक्रमा करते हुए वरघोड़ा वापस लालगंगा पटवा भवन पहुंचा। यहां जयकारों के साथ मुमुक्षु बहना का स्वागत हुआ। रायपुर श्रमण संघ ने मुमुक्षु प्रतीक्षा का बहुमान किया।

आपको बता दें कि आष्टी (महाराष्ट्र) निवासी भंडारी परिवार की लाड़ली बेटी प्रतीक्षा भंडारी अर्हम अष्टमंगल की ट्रेनर हैं। उनके पिता सुशील कुमार भंडारी व्यवसायी हैं, तो उनकी माता भी अर्हम विज्जा की ट्रेनर हैं। लालगंगा पटवा भवन में मुमुक्षु प्रतीक्षा के दादा नवल भंडारी, रामचंद भंडारी, दादी सरला भंडारी, चाचा-चाची संतोष भंडारी व राजश्री भंडारी सहित पूरा परिवार इस यादगार पल के लिए उपस्थित था। मुमुक्षु के माता-पिता ने उपाध्याय प्रवर प्रवीण ऋषि के हाथों में अपनी पुत्री को संयम के मार्ग पर चलने की अनुमति का आज्ञा पत्र सौंपा। दीक्षा आज्ञा पत्र प्राप्त होने के बाद उपाध्याय प्रवीण ऋषि जल्द ही दीक्षा की तिथि घोषित करेंगे।

मुमुक्षु प्रतीक्षा भंडारी ने बताया कि उन्हें इंजीनियरिंग की पढ़ाई करते करते 2018-19 में वैराग जागा तो उन्होंने जैन भगवती दीक्षा ग्रहण करने का भाव परिवार के समक्ष रखा, तब परिजनों ने पहली प्राथमिकता शिक्षा को दी। माता-पिता को लगा कि यह क्षणिक भाव है, जल्द ही चला जाएगा। लेकिन भाव जब जागृत होते हैं तो उन्हें सुलाना नामुमकिन होता है। भाव तो बने हुए थे। पढ़ाई पूरी करने के बाद भी भाव सोये नहीं, और प्रबल हो गए। चिचोंड़ी में तीर्थेश मुनि की गुरु मैया साध्वी सुनंदा म.सा. आदि ठाणा - 4 का चौमासा था, उनकी सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ, और यह अवसर ऐसा था कि मानों अंधे को आँख मिल गई हो। दो वर्षों तक साध्वी सुनंद म.सा. के चरणों में सेवा करते हुए दीक्षा का भाव व्यक्त किया। कहते हैं ना दृढ निश्चय को पूरा करने कायनात भी जुट जाती है। वैसा ही हुआ, पांच साल के इंतजार के बाद परिजनों ने प्रतीक्षा को साध्वी बनने की स्वीकृति दी। और आज उपाध्याय प्रवीण ऋषि को मुमुक्षु प्रतीक्षा को साध्वी बनने का आज्ञा पत्र उनके परिजनों ने सौंप दिया। मुमुक्षु प्रतीक्षा के परिजनों ने रायपुर श्रमण संघ को और संघ के अध्यक्ष ललित पटवा को इस भव्य आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।

ललित पटवा ने बताया कि इस साल का चातुर्मास रायपुर श्रमण संघ और सकल जैन समाज के लिए यादगार बन गया है। एक से बढ़कर एक आयोजनों ने इस चातुर्मास को बेहद ख़ास बना दिया है। उन्होंने बताया कि आनंद महोत्सव में 1008 अट्ठाई, 1008 नवकार तीर्थ कलश अनुष्ठान और आज का आज्ञा पत्र समारोह रायपुर श्रमण संघ के लिए यादगार पल हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.