पार्ल में मेजबान से एक भी वनडे नहीं जीता भारत, अफ्रीका में दूसरी सीरीज जीतने का मौका पॉसिबल प्लेइंग-11

Updated on 21-12-2023 02:10 PM

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला गुरुवार को पार्ल के बोलैंड पार्क स्टेडियम में शाम 4:30 बजे से खेला जाएगा। मुकाबले का टॉस शाम 4:00 बजे होगा।

इसे जीतने वाली टीम वनडे सीरीज अपने नाम कर लेगी। अभी 3 मुकाबलों की द्विपक्षीय सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। पहला मुकाबला भारत ने 8 विकेट से जीता था, जबकि दूसरा मेजबान साउथ अफ्रीका ने 8 विकेट से जीता।

यदि भारतीय टीम इस मुकाबले को जीत लेती है, तो अफ्रीकी सरजमीं पर दूसरी वनडे सीरीज जीत लेगी। टीम ने 2018 में विराट कोहली की कप्तानी में वहां पहली सीरीज जीती थी। हालांकि, पार्ल के मैदान पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड खराब है। टीम ने इस मैदान पर 2 मुकाबले खेले हैं और दोनों में पराजय का सामना करना पड़ा है।

पार्ल के मैदान पर भारत का रिकॉर्ड खराब
पार्ल के बोलैंड पार्क मैदान पर मेजबानों के खिलाफ टीम इंडिया का रिकॉर्ड खराब है। भारतीय टीम ने यहां ओवरऑल 5 वनडे खेले हैं। इनमें 2 साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुए हैं। इन दोनों मुकाबलों में भारतीय टीम को पराजय का सामना करना पड़ा है। टीम इंडिया इस मैदान पर 2003 के बाद से जीत हासिल नहीं कर सकी है। टीम को आखिरी जीत नीदरलैंड के खिलाफ मिली थी।

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक 15 द्विपक्षीय सीरीज हुई हैं। दोनों टीमों ने 7-7 सीरीज जीती हैं। 

2023 में केएल राहुल ने 1000+ रन बनाए, कुलदीप को 49 विकेट
भारतीय कप्तान केएल राहुल ने इस साल 1000 से ज्यादा रन बना लिए हैं। उनके 26 मैचों में 1039 रन हैं। राहुल के अलावा, शुभमन गिल (1584 रन), विराट कोहली (1377 रन) और रोहित शर्मा (1255 रन) भी यह कारनामा कर चुके हैं, लेकिन वे इस टीम का हिस्सा नहीं हैं।

गेंदबाजी में कुलदीप यादव इस साल 49 विकेट ले चुके हैं। वे इस साल 50 विकेट हासिल करने से एक विकेट दूर हैं।

2023 में केएल राहुल ने 1000+ रन बनाए, कुलदीप को 49 विकेट
भारतीय कप्तान केएल राहुल ने इस साल 1000 से ज्यादा रन बना लिए हैं। उनके 26 मैचों में 1039 रन हैं। राहुल के अलावा, शुभमन गिल (1584 रन), विराट कोहली (1377 रन) और रोहित शर्मा (1255 रन) भी यह कारनामा कर चुके हैं, लेकिन वे इस टीम का हिस्सा नहीं हैं।

गेंदबाजी में कुलदीप यादव इस साल 49 विकेट ले चुके हैं। वे इस साल 50 विकेट हासिल करने से एक विकेट दूर हैं।

पिच रिपोर्ट- चेज करने वाली टीम ने ज्यादा मैच जीते
पार्ल के बोलैंड पार्क स्टेडियम में गुरुवार को टॉस जीतने वाली टीम गेंदबाजी चुन सकती है। क्योंकि, यहां पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने ज्यादा मैच जीते हैं।

यहां खेले गए 20 मैचों में से 9 पहले बैटिंग करने वाली टीम ने जीते, जबकि 10 स्कोर चेज करने वाली टीम ने जीते हैं। पहली पारी में औसत स्कोर 234 रन है, जबकि दूसरी पारी का औसत स्कोर 182 है।

वेदर रिपोर्ट- बारिश के आसार नहीं
गुरुवार को पार्ल में बारिश की आशंका बिल्कुल नहीं है। यहां का मौसम साफ रहेगा। ऐसे में फैंस को पूरा मैच देखने को मिल सकता है।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

​​​भारत: केएल राहुल (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड, साई सुदर्शन, तिलक वर्मा/रजत पाटीदार, संजू सैमसन, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, आवेश खान और मुकेश कुमार।

साउथ अफ्रीका: ऐडन मार्करम (कप्तान), टोनी डी जॉर्जी, रीजा हेंड्रिक्स, रासी वान डर डसन, हेनरिक क्लासन, डेविड मिलर, वायन मुल्डर, केशव महाराज, नांद्रे बर्गर, लिजाद विलियमस और ब्युरन हेन्ड्रिक्स।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
 06 October 2026
बीजिंग: स्टार टेनिस खिलाड़ी डेनिल मेदवेदेव ने सोमवार को एक फैन के मुंह पर गेंद मार दी। इस वजह से उन्हें चाइना ओपन से बाहर कर दिया गया। सेमीफाइनल मैच…
 06 October 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी एक ओवर में 6 छक्के लगाना चाहते हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले उन्होंने खुलासा किया कि उनका दूसरा…
 06 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 टी20 मैच की सीरीज का पहला मुकाबला लखनऊ में खेला जाना है। दोनों टीमें यह मैच जीतकर विजयी आगाज करने की कोशिश करेंगी।…
 05 October 2026
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई। इस सीरीज के टीम इंडिया ने 2-1 से अपने नाम किया। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे…
 05 October 2026
नागोया एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट फाइनल में भारत के हाथों 19 रनों से हारकर पाकिस्तान को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। इस मुकाबले में 51 गेंदों पर…
 05 October 2026
इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने महज 32 साल की उम्र में प्रोफेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। 15 साल लंबे अपने…
Advt.