मुंबई इंडियंस की लगातार दूसरी जीत : WPL-2 के टॉप पर आए डिफेंडिंग चैंपियन

Updated on 26-02-2024 12:44 PM

डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस ने विमेंस प्रीमियर लीग सीजन-2 में लगातार दूसरी जीत हासिल की है। रविवार को मुंबई ने गुजरात जायंट्स को 5 विकेट से हराया। इस जीत के बाद मुंबई की टीम पॉइंट्स टेबल के टॉप पर है। टीम के पास 2 मैच के बाद 4 अंक हैं।

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मुंबई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात जायंट्स ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 126 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने 127 रन का टारगेट 18.1 ओवर में बिना किसी नुकसान के हासिल कर लिया है।

कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 41 बॉल पर नाबाद 46 रन की पारी खेली। अमेलिया केर ने 31 रन का योगदान दिया। उन्होंने 4 विकेट भी हासिल किए।

21 रन पर गंवा दिए थे ओपनर्स के विकेट
127 रन का टारगेट चेज करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने 21 रन पर ओपनर्स के विकेट गंवा दिए थे। यास्तिका भाटिया और हेली मैथ्यूज 7-7 रन बनाकर आउट हुई।
यहां से नेटली सीवर ब्रंट और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अपनी टीम को रन चेज में बनाए रखा। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 24 बॉल पर 28 रन जोड़े। फिर कौर ने अमेलिया केर के साथ चौथे विकेट के लिए 50 बॉल पर 66 रन की पार्टनरशिप की।

तनुजा टॉप स्कोरर, कप्तान मूनी ने बनाए 24 रन
टॉस हारकर बैटिंग करने उतरी गुजरात की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने 3 रन के स्कोर पर पहला विकेट गंवाया। यहां ओपनर वेदा कृष्णमूर्ती बिना खाता खोले पवेलियन लौट गई। हरलीन देओल (8 रन), फीब लिचफील्ड (7 रन) और दयानंद हेमलता (3 रन) भी बड़ी पारी नहीं खेल सकीं।
ऐसे में मिडिल ऑर्डर में खेलने उतरीं कैथरीन ब्राइस ने नाबाद 25 और तनुजा कंवर ने 28 रन बनाए। तनुजा टीम की टॉप स्कोरर रहीं।

केर और इस्माइल की सटीक गेंदबाजी
मुंबई की ओर से अमेलिया केर और शबनिम इस्माइल ने सटीक गेंदबाजी की। केर ने अपने कोटे के चार ओवर में 17 रन देकर 4 विकेट लिए, जबकि इस्माइल ने 18 रन खर्च करके 3 विकेट चटकाए। एक-एक विकेट नेटली सीवर ब्रंट और हेली मैथ्यूज को मिला।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.