मुंबई पुलिस ने बापू के परपोते को हिरासत में लिया, भारत छोड़ो की बरसी पर तुषार गांधी के खिलाफ कार्रवाई क्यों?

Updated on 09-08-2023 02:08 PM
मुंबई: भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान 9 अगस्त 1942 को ब्रिटिश पुलिस द्वारा महात्मा गांधी को निशाना बनाए जाने के ठीक 81 साल बाद बुधवार को उनके परपोते तुषार ए. गांधी को भी इसी तरह के बर्ताव का सामना करना पड़ा। पौ फटते ही जैसे ही तुषार भारत छोड़ो आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए दक्षिण मुंबई के ऐतिहासिक अगस्त क्रांति मैदान में जाने के लिए तैयार हुए, सांताक्रूज़ पुलिस ने उन्हें उनके घर के ठीक बाहर रोक दिया। तुषार गांधी ने बताया, कि जैसे ही मैं अगस्त क्रांति दिवस मनाने के लिए जा रहा था, सांताक्रूज़ थाना ने 'कानून-व्यवस्था' का हवाला देते हुए मुझे रोक लिया और हिरासत में ले लिया... मैं इस समय सांताक्रूज़ थाने में हूं।

तुषार गांधी को जीवन में पहली बार पुलिस की ऐसी कार्रवाई का सामना करना पड़ा है। पुलिस मंगलवार रात से ही उनके घर के बाहर इंतजार कर रही थी।
तुषार गांधी ने कहा, 'मैं बहुत खुश हूं क्योंकि इस ऐतिहासिक तारीख को औपनिवेशिक ब्रिटिश पुलिस ने महात्मा गांधी और कस्तूरबा (बापू और बा) को भी हिरासत में लिया था... मुझे गर्व है।'

आज एक महत्वपूर्ण दिन है... आज भी उम्मीद है कि अत्याचार हो, अन्याय हो, कोई स्वतंत्रता-लोकशाही के खिलाफ कार्रवाई करता है तो इस देश के लोग एक साथ आकर यही नारा बार-बार देंगे... महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी को हिरासत में लिया जाता है, शायद सारे हालात फिर एक बार वैसे ही हैं क्या? लोग भी सवाल पूछेंगे कि महात्मा गांधी के परपोते को क्यों हिरासत में लिया गया...:
महाराष्ट्र NCP अध्यक्ष जयंत पाटिल, मुंबई


'कोई आरोप नहीं'

महात्मा गांधी के परपोते ने कहा कि भारत छोड़ो दिवस मनाने के लिए आज अगस्त क्रांति मैदान में जाने की योजना बना रहे कुछ अन्य गांधीवादियों और संगठनों की तरह उन्हें कोई अग्रिम सूचना नहीं दी गई, न ही उन पर कोई आरोप लगाया गया है।

'जरूर जाऊंगा'


उन्‍होंने कहा, 'मुझे बस यहां बैठाया गया है... वे मेरे साथ बहुत सौहार्दपूर्ण व्यवहार कर रहे हैं...। जाहिर है, यह पुलिस आयुक्त के आदेशों के तहत है...। जैसे ही मुझे जाने की अनुमति दी जाएगी, मैं निश्चित रूप से अगस्त क्रांति दिवस और उसके शहीदों को याद करूंगा।'

पुनर्निर्मित अगस्त क्रांति मैदान में आज सुबह मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और अजीत पवार तथा अन्य लोगों के साथ एक नए अभियान 'मेरी माटी, मेरा देश' की शुरुआत की जा रही थी, जिसके आसपास कड़ी सुरक्षा और यातायात प्रतिबंध थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.