मुंबई ने 42वीं बार जीती रणजी ट्रॉफी :​​​​​​​ विदर्भ को 169 रन से हराया, 8 साल बाद बने चैंपियन

Updated on 15-03-2024 12:30 PM

मुंबई ने रणजी ट्रॉफी 2023-24 का खिताब जीत लिया है। मुंबई ने फाइनल मुकाबले में विदर्भ को 169 रन के बड़े अंतर से हराया। यह मुंबई का 42वां रणजी खिताब है। टीम 8 साल के इंतजार के बाद चैंपियन बनी है। मुंबई ने आखिरी खिताब 2015-16 के सीजन में जीता था। आखिरी दिन 538 रन के टारगेट का पीछा कर रही विदर्भ की टीम दूसरी पारी में 368 रन ही बना सकी।

वानखेड़े मैदान पर गुरुवार को विदर्भ ने अपने आखिरी 5 विकेट दूसरे सेशन में गंवा दिए। लंच तक टीम का स्कोर 333/5 रहा। अक्षय वाडकर 102 और हर्ष दुबे 65 रन बनाकर आउट हुए। दोनों के बीच 130 रनों की पार्टनरशिप हुई। इन दोनों के आउट होते ही टीम बिखर गई। मुंबई की पहली पारी में 136 रन बनाने वाले मुशीर खान ने 2 विकेट लिए। उन्हें प्लेयर ऑफ द फाइनल चुना गया।

अक्षय का शतक, हर्ष की फिफ्टी
विदर्भ की दूसरी पारी में अक्षय वाडकर (102 रन) ने शतकीय पारी खेली, जबकि हर्ष दुबे (65 रन) ने अर्धशतक जमाया। इनसे पहले, करुण नायर ने 74 रन का योगदान दिया। मुंबई की ओर से मुशीर के अलावा, तुषार देशपांडे को 2 और तनुश कोटियन ने 4 विकेट झटके। शम्स मुलानी और धवल कुलकर्णी को एक-एक विकेट मिला।

मुंबई ने 538 रन का टारगेट दिया था
मेजबान मुंबई ने विदर्भ को 538 रन का टारगेट दिया था। टीम ने अपनी दूसरी पारी में 418 रन बनाए। मुंबई को पहली पारी में 119 रन की बढ़त मिली थी। इस प्रकार विदर्भ को 538 रन का टारगेट मिला।

विदर्भ पहली पारी में 105 रन पर सिमटी
विदर्भ पहली पारी में महज 105 रन पर सिमट गई। इससे पहले, मुंबई ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 224 रन बनाए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.