मुनव्वर फारूकी पर दूसरी बेगम मेहजबीन कोटवाल ने लुटाया प्यार, पति का वीडियो शेयर कर लिखा- मुझे तुम पर गर्व है

Updated on 03-06-2024 02:54 PM
जहां एक तरफ ग्लैमर वर्ल्ड्स से तलाक की खबरें आ रही हैं। वहीं, मुनव्वर फारूकी ने दूसरी शादी करके सबको चौंका दिया है। मेकअप आर्टिस्ट मेहजबीन कोटवाल के साथ उन्होंने निकाह किया और उसके बाद रिसेप्शन पार्टी दी। जिसमें कई सेलेब्स पहुंचे थे। उसकी तस्वीरें भी सामने आई थीं। अब स्टैंडअप कॉमेडियन मुंबई में अपना शो करते देखे गए। जिस पर उनकी दूसरी पत्नी ने प्यार लुटाया है। और मुनव्वर ने भी उस पोस्ट को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

मुनव्वर फारूकी और मेहजबीन कोटवाल दोनों की ही ये दूसरी शादी है। दोनों का ही पहली शादी से एक-एक बच्चा है। कॉमेडियन का बेटा है तो मेकअप आर्टिस्ट की 10 साल की बेटी है। बीच में खबर आई थी कि इनकी मुलाकात एक्ट्रेस हिना खान ने करवाई थी। जहां मुनव्वर 'बिग बॉस 17' में अपने अफेयर्स को लेकर सुर्खियों में आए थे। वहां से बाहर आने के चंद महीनों बाद ही उन्होंने अपना नया सीथी चुन लिया और सबको हैरान कर दिया।

मुनव्वर फारूकी के लिए दूसरी बेगम का पोस्ट

मुनव्वर फारूकी ने सोशल मीडिया पर अपडेट दिया था कि उनका दुबई में शो होने वाला है। लेकिन उसके पहले 2 जून को मुंबई में हुआ, जिसके तमाम क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। उनकी दूसरी पत्नी मेहजबीन ने भी उनकी एक क्लिप इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर की है और उस पर लिखा है, 'मुझे तुम पर गर्व है मुनव्वर फारूकी।' इसके साथ ही रेड हार्ट इमोजी और एक चेहरे पर दिल लगे स्माइली भी पोस्ट की है।

मेहजबीन ने मुनव्वर के लिए डेडिटेक किया गाना

वहीं, मुनव्वर ने भी इस पोस्ट को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में एड किया है और नीले रंग का दिल बनाया है। बता दें कि इनकी बेगम ने 'मिस्टर एंड मिसेज माही' का गाना 'देखा तेनु पहली पहली बार' भी बैकग्राउंड म्यूजिक के तौर पर लगाया है और स्टेज के पीछे से वीडियो रिकॉर्ड की है। इनका ये प्यार देख फैन्स भी तारीफ कर रहे हैं। कमेंट में में 'माशाअल्लाह' लिख रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी 'हनुमान अंश' की ब्‍लॉकस्‍टर कमाई का दौर अपने 7वें हफ्ते में भी जारी है। कहना गलत नहीं होगा कि यह भारतीय सिनेमा के इतिहास में…
 23 September 2026
'बिग बॉस 20' के 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान ने जिस तरह महिलाओं, खासकर न्यू मदर्स की बॉडी शेमिंग और पोस्ट प्रेग्नेंसी वजन बढ़ने को लेकर होने वाली…
 23 September 2026
बॉलीवुड एक्‍टर राजपाल यादव इन दिनों चेक बाउंस केस की वजह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। सुप्रीम कोर्ट ने बीते दिनों उन्‍हें फिर से फटकार लगाई है। लेकिन इस बीच 55…
 23 September 2026
आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फ‍िल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्‍स ऑफिस पर ब्‍लॉकबस्‍टर सफलता का नया इतिहास लिखा है। किसी ने नहीं सोचा था कि रिलीज के…
 22 September 2026
पिछले दिनों बिहार से शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर बिहारियों का सिर शर्म से नीचा कर दिया है। बिहार के जमुई जिले से सामने आई…
 22 September 2026
कांग्रेस के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि के साथ मिलकर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री किया, जिसे लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया…
 22 September 2026
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कटरीना कैफ इन दिनों अपने बच्चे के साथ मां बनने का सुख ले रही हैं। फिल्मों से दूर रह रहीं कटरीना ने बॉलीवुड से न होते…
 22 September 2026
अजय देवगन की 'दृश्‍यम 3' अगले महीने गांधी जयंती के मौके पर 2 अक्‍टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्‍म में इस बार विजय सलगांवकर की कहानी का…
 22 September 2026
'पंचायत' फेम एक्टर आसिफ खान इन दिनों 'बिग बॉस 20' में नजर आ रहे हैं। शो में जहां एक ओर अपने आक्रामक रुख के लिए वह सलमान खान की डांट…
Advt.