लापरवाहों को निगमायुक्त की फटकार, अच्छा काम करने वालों को पुरस्कार...

Updated on 15-04-2024 06:18 PM

रायपुर। कलेक्टर गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर सोमवार को निगम कमिश्नर ने अधिकारियों की बैठक ली। जिसमें अच्छे काम करने वालों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वहीं कार्य में लापरवाही करने वालों की जमकर क्लास लेकर फटकार लगाई।

निगम मुख्यालय भवन व्हाइट हाउस में आज दोपहर घण्टे भर तक चली बैठक में अधिकारियों को हार्ड तथा साफ्ट कापी देकर कार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसमें मुख्यालय के साथ जोनों के अधिकारियों को भी जिम्मेदारी दी गई है। अपर आयुक्त राजेन्द्र कुमार गुप्ता, अपर आयुक्त विनोद पांडे,अपर आयुक्त कृष्णा खटीक, उपायुक्त ए के हलदार, उपायुक्त उपायुक्त आर के डोंगरे, उपायुक्त देशलहरे और अधीक्षण अभियंता राजेश शर्मा को काम सौपकर उनके लिए टाईम लिमिट में काम करने के निर्देश दिए गए। अन्य अधिकारियों को भी काम सौपकर टाईम लिमिट भी दिया गया।

बैठक के दौरान फील्ड में नहीं घूमने वालों पर कमिश्नर मिश्रा जमकर भड़के। उन्हें नाम लेकर फटकार लगाई। मिश्रा ने कहा कि जोन कमिश्नर तथा जोनों में तैनात कार्यपालन अभियंताओं को अधिक कार्य नहीं सौपा गया है। वे सप्ताह में तीन दिन सुबह और शाम फील्ड का निरीक्षण करें। कोई कमी रही तो तत्काल निराकरण करें। किसी भी प्रकार की शिकायत उनके पास नहीं आनी चाहिए। जलकार्य से जुड़े अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि मई महीने के अंत तक वे ज्यादा से फील्ड पर रहकर कार्य करें।

कमिश्नर मिश्रा ने कहा कार्यों की जो सूची बनाई गई है, उसमें एक - एक अधिकारी को काम सौंपने के अलावा कई कार्यों के सम्पादन के दूसरे अधिकारियों को भी उसमें जोड़ा गया है। ऐसे कार्य उन्होंने समन्वय कर सम्पादित करने करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वे कारपोरेट क्षेत्र में काम कर चुके हैं। कारपोरेट क्षेत्र में समन्वय कर बड़े से बड़े कार्य किये जाते हैं। उन्होंने अधिकारियों को यहां भी उसी तरह से काम करने के निर्देश दिए।

बैठक में विकास के कार्यों , जलप्रदाय के कार्यों सफाई आदि मुद्दों पर भी चर्चा की गई। कमिश्नर मिश्रा ने कहा कि अब वह हर कार्य के लिए टाईम लिमिट तय करेंगे। इसकी प्रत्येक सप्ताह समीक्षा की जाएगी। बैठक के अंत में अच्छे कार्य करने वाले अधिकारियों को डायरी और पेन देकर सम्मानित किया गया। गुढ़ियारी आगजनी की घटना में जोरदार काम करने के लिए उपायुक्त डोंगरे और जोन के ई ई जसप्रीत भामरा,  डेढ़ सौ बसों की योजना बनाकर प्रस्ताव केंद्र को भेजने और डेढ़ सौ बसों की स्वीकृति मिल जाने पर कार्यपालन अभियंता प्रदीप यादव तथा अन्य अधिकारियों को सम्मानित भी किया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 October 2026
अम्बिकापुर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के माय भारत सरगुजा के तत्वावधान में  मंगलवार को विकासखंड लखनपुर के अर्गोती स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अग्निशमन विभाग एवं…
 15 October 2026
कोरबा। आर्थिक कठिनाइयों के बीच बच्चों की पढ़ाई जारी रखना कई परिवारों के लिए चुनौती होता है। कोरबा विकासखंड के ग्राम दोंदरो की रहने वाली श्रीमती लीला महंत का परिवार…
 15 October 2026
कोरबा। जिले के  सत्यनारायण बरेठ ने लगभग 14 वर्षों तक एक होटल में कार्य करते हुए अपने परिवार की जिम्मेदारियां निभाईं। वर्षों तक दूसरे के लिए काम करने के दौरान…
 15 October 2026
कोरबा। जिले कटघोरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम लखनपुर में रहने वाले दादूराम गुप्ता के परिवार के लिए बिजली बिल का भुगतान आर्थिक बोझ बनता था। इस समस्या का समाधान खोजते हुए…
 15 October 2026
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक और सुविधाजनक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जशपुरनगर…
 15 October 2026
जशपुरनगर। अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस के अवसर पर शासकीय महाविद्यालय दुलदुला में मेरा युवा भारत ( युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय,भारत सरकार), जशपुर के नेतृत्व में एक विशेष जागरूकता…
 15 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज भुलसीडीह में निर्माणाधीन स्वर्गीय  बिसाहू दास महंत स्मृति मेडिकल कॉलेज भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, भवन की सुविधाओं और परिसर…
 15 October 2026
कबीरधाम। जिले के सहसपुर लोहारा विकासखंड में उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने 48 लाख रुपए की लागत से एसडीएम कार्यालय नवीन भवन का लोकार्पण किया। नए भवन…
 15 October 2026
कवर्धा, गन्ने का मूल्य 425 रुपये प्रति क्विंटल होने पर कबीरधाम जिले के गन्ना उत्पादक किसानों में उत्साह और खुशी का माहौल है। इस किसान हितैषी निर्णय के प्रति आभार व्यक्त…
Advt.