नगर निगम आयुक्तों को बनाएंगे एडिशनल इलेक्शन अफसर:शहरी क्षेत्रों में अधिक आबादी के चलते चुनाव आयोग को भेजा प्रस्ताव

Updated on 30-10-2025 01:51 PM

प्रदेश में वोटर्स के लिए एसआईआर की प्रक्रिया शुरू कराने के बीच मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भोपाल ने सभी 16 नगर निगमों के आयुक्तों के लिए भी जिम्मेदारी तय करने का फैसला किया है। इसके लिए चुनाव आयोग को यह प्रस्ताव भेजा जा रहा है कि नगर निगम आयुक्तों को एडिशनल इलेक्शन ऑफिसर की जिम्मेदारी सौंपी जाए ताकि वे अपने शहरी क्षेत्र में चुनाव संबंधी व्यवस्थाओं के लिए जिम्मेदार रहें और खुद एक्शन लेकर कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी को रिपोर्ट देते रहें।

सात फरवरी 2026 तक होने वाली एसआईआर को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय सभी जिलों के कलेक्टरों के वोटर लिस्ट संबंधी काम की बारीकी से मॉनिटरिंग करने जा रहा है। कलेक्टरों से कहा गया है कि जिन बड़े नगर निगमों में आईएएस और राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी आयुक्त के रूप में पदस्थ हैं वहां के अफसरों की चुनावी जिम्मेदारी बढ़ाने को लेकर प्रस्ताव विचाराधीन है।

आयोग ने संकेत दिए हैं कि ऐसे अफसरों को एडिशनल इलेक्शन ऑफिसर की जिम्मेदारी सौंप दी जाए ताकि उन पर भी चुनावी व्यवस्था दुरुस्त रखने की जवाबदेही बढ़े। अभी यह प्रस्ताव आयोग की ओर से फाइनल नहीं हुआ है पर माना जा रहा है कि जल्दी ही इस पर अंतिम निर्णय हो सकता है और आयोग की अनुमति से प्रदेश के 16 नगर निगमों के आयुक्त एडिशनल इलेक्शन ऑफिसर बन सकेंगे।

वोटर्स के एक ही मकान में रहने वाली समस्या सुलझेगी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजीव झा और उनके सहयोगी संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी आरपीएस जादौन ने इसके संकेत बुधवार को हुई कलेक्टरों, कमिश्नरों की वीडियो कांफ्रेंसिंग में दिए हैं। उन्होंने कहा है कि मौजूदा स्थिति को देखें तो कांग्रेस ने बिहार में एक ही मकान में 15 या अधिक लोगों के होने तथा शून्य नंबर वाले मकान में लोगों के निवास करने की बात कही है। मंगलवार को एमपी कांग्रेस की ओर से भी इसका सुझाव कांग्रेस के जेपी धनोपिया ने दिया है और कहा है कि शून्य नंबर वाले मकान नहीं होने चाहिए। मकानों की नंबरिंग के आधार पर वोटर लिस्ट तैयार होना चाहिए।

पीएम आवास जैसे मकानों में बगैर नम्बर की स्थिति होगी खत्म कलेक्टरों से कहा गया है कि इसे देखते हुए यह तय किया गया है कि नगर निगम आयुक्तों को इलेक्शन ऑफिसर नॉमिनेट कराया जाए ताकि वे अपनी टीम के साथ ऐसे आवासों को चिन्हित करें जो बन तो गए हैं लेकिन मकान नंबर उनमें नहीं डाला है।

ऐसे आवासों में भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर समेत अन्य शहरों में बनाए गए पीएम आवास हैं जिनमें अभी आवंटन नहीं होने के कारण मकान नंबर नहीं डाले गए हैं लेकिन लोग वहां रह रहे हैं और ऐसे हालातों में बीएलओ उन मकानों का नंबर जीरो डाल देते हैं। इससे ही विवाद की स्थिति बनती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा बाधक नहीं बने। उन्होंने निर्देश दिए कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी…
 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे…
 12 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है और राहत कार्य जारी है। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के…
 12 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भोपाल मंडल…
 12 August 2026
 भोपाल। रविवार शाम से हुई बारिश ने छोला क्षेत्र की उड़िया बस्ती के रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक कई घरों में पानी घुसने लगा।…
 12 August 2026
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था और बिगड़ते शहरी ढांचे को लेकर पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजी) पवन जैन ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल…
 12 August 2026
भोपाल। कजली खेड़ा थाना क्षेत्र स्थित फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पाट पर दोपहर में पिकनिक मनाने गए पुराने भोपाल के सात युवक अचानक आए पानी के तेज बहाव के कारण एक…
 12 August 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायजा…
 12 August 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभागों को पांच अगस्त को भंग किए जाने के बाद अब इसी सप्ताह पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी (पीसीसी) को भी भंग किया जाएगा। इसमें उपाध्यक्ष,…
Advt.