सवालों के घेरे में नगर निगम:गो तस्करी का अंदेशा, क्योंकि जहां गोवंश भेजने का दावा-वहां न बिजली, न पानी

Updated on 27-08-2024 01:30 PM

रविवार-सोमवार की दरमियानी रात साढ़े 11 बजे आदमपुर छावनी स्थित कचरा खंती के गेट पर नगर निगम की गाड़ियों से 40 से अधिक गोवंश बरामद हुए थे। नगर निगम का दावा है कि इन्हें आदमपुर पंचायत की गोशाला में छोड़ा जाना था। जबकि, जो गोशाला बनी है वहां न तो पानी की व्यवस्था है और न ही बिजली की। गेट भी नहीं लगा है।

ऐसे में गोरक्षकों का आरोप है कि यदि हम लोग सही समय पर नहीं पहुंचते तो इन गोवंश को बेचने की तैयारी थी। जबकि, नगर निगम कमिश्नर का दावा है कि अगर गोशाला तैयार नहीं है तो गोवंश को शहर से दूर जंगल में छोड़ देते। निगम के ऐसे दावों के बीच अब भी यह घटना संदेह के घेरे में है। गोरक्षकों ने तस्करी ​का अंदेशा जताया है।

सुबह पांच बजे तक चला हंगामा... निगम के तीन ट्रक गोवंश भरकर अरवलिया गाेशाला से रात करीब साढ़े दस बजे निकले थे। जो करीब साढ़े ग्यारह बजे आदमपुर कचरा खंती पहुंचे थे। बजरंग दल और जय मां भवानी हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने इन ट्रकों को यहां रोका और निगम के कर्मचारियों की मंशा पर सवाल उठाए।

ये सवाल अब भी... रात में गोवंश के परिवहन पर रोक है। बावजूद इसके देररात परिवहन क्यों किया गया? आदमपुर खंती में इंसीनरेटर है, ऐसे में क्या गोवंश को यहां जिंदा जलाने लाए थे? ऐसे में संबंधितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराने की मांग की और सुबह पांच बजे तक बि​लखिरिया थाने पर डटे रहे। यहां शिकायती आवेदन लेकर जांच की बात कही गई है।

जीवदया गोशाला छोड़े गए गोवंश...

अ​रवलिया से 3 गाड़ियां निकलीं थी, इनमें से 2 ही गाड़ियां कचरा खंती तक पहुंची। इनमें से एक गाड़ी यहां खाली कर दी गई। जबकि, दूसरी गाड़ी को भरा हुआ पकड़ा गया। पुलिस अधिकारियों की ओर से दी गई समझाइश के बाद इन गोवंश को विश्व हिंदू परिषद की ओर से संचालित जीवदया गोशाला में छोड़ा गया।

दरअसल, बारिश के चलते सड़कों पर गोवंश की भरमार हो गई है। ऐसे में आए दिन हादसे हो रहे हैं। ऐसे हालात पूरे प्रदेश में हैं, इसे देखते हुए सरकार की ओर से प्रदेशभर में मुख्य मार्गों से गोवंश को हटाने के लिए 15 दिन का विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

तर्क और हकीकत

सरपंच बोले- हमें ताे निगम ने कोई सूचना ही नहीं दी...

गोशाला का निर्माण अभी पूरा नहीं हुआ है। गेट बनने के लिए दिए हैं। बिजली और पानी की भी व्यवस्था नहीं है। फ्लोर का काम भी होना बाकी है। अभी यहां गोवंश रखने की स्थिति ही नहीं है।
-शांतिप्रसाद अहिरवार, सचिव, आदमपुर

गोशाला ​अभी तैयार ही नहीं है, ऐसे में गोवंश कैसे रख सकते है? यहां गोवंश भेजा जा रहा है, इस संबंध में नगर निगम की ओर से इस बारे में किसी तरह की सूचना भी हमें नहीं दी गई थी।
-कृष्णा रावत, सरपंच, आदमपुर पंचायत

रात के अंधेरे में गोवंश को मारने या फिर तस्करी के लिए आदमपुर कचरा खंती लाया गया था। हम लोग सही समय पर पहुंचे और अपनी गोशाला में रखा है। शिकायत की है, पुलिस कार्रवाई कर रही है।
-उपेंद्र शर्मा, जिला संयोजक, बजरंग दल

हमारे कांजी हाउस और गोशाला फुल हैं, ऐसे में आसपास की गोशालाओं में गोवंश छोड़ा जा रहा है। इसी के लिए लेकर गए थे, अगर गोशाला में नहीं लेते तो इनको जंगल में छोड़ देते।
-हरेंद्र नारायण, कमिश्नर, नगर निगम



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 August 2026
भोपाल, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए SAGA ग्रुप से जुड़े ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया है। ED के हेडक्वार्टर यूनिट नई दिल्ली ने मुंबई…
 19 August 2026
भोपाल, प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा में आवेदन की अंतिम तिथि तक डिग्री नहीं रखने वाले, लेकिन परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों से लोक शिक्षण आयुक्त अभिषेक सिंह ने मंगलवार रात जमीन पर…
 19 August 2026
भोपाल, राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में रहने वाले लोगों को कागजी दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं होगी। पात्र निजी वाहन मालिक ‘राजमार्ग यात्रा’ मोबाइल…
 19 August 2026
भोपाल, ट्विशा शर्मा मौत मामले में गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह के खिलाफ पेश सीबीआई के चालान में पुलिस जांच को लेकर कई बातें सामने आई हैं।चालान में दर्ज…
 19 August 2026
अरेरा हिल्स में सरकारी दफ्तरों की पार्किंग की परेशानी अब आसपास की रिहायशी कॉलोनियों तक पहुंच गई है। यहां दिनभर अलग-अलग सरकारी विभागों के कर्मचारियों और वहां आने वाले लोगों…
 19 August 2026
भोपाल, प्रदेश में बिना भवन चल रहे या दूसरे स्कूलों के कमरों में संचालित सांदीपनि और शासकीय विद्यालयों को प्राथमिकता के आधार पर नए सर्वसुविधायुक्त भवन दिए जाएंगे।सरकारी स्कूलों की स्थिति…
 19 August 2026
भोपाल, नर्मदा नदी के संरक्षण के लिए राज्य सरकार निर्मल एवं अविरल मां नर्मदा मिशन (नमन मिशन) बनाएगी। मप्र सोसाइटी पंजीकरण एक्ट के तहत स्वायत्त संस्था के रूप में इसका पंजीयन…
 19 August 2026
भोपाल, केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर मध्य प्रदेश में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच केंद्र सरकार ने परियोजना और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास को लेकर स्थिति स्पष्ट की है।जल शक्ति…
 19 August 2026
भोपाल, टैक्सी चालकों की हड़ताल को लेकर मंगलवार को परिवहन अधिकारियों और टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों के बीच हुई बैठक में फिलहाल कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकल सका। बैठक में टैक्सी…
Advt.