नगरपालिका आम निर्वाचन 2025 संपन्न, 77.44 प्रतिशत औसत मतदान दर्ज

Updated on 13-02-2025 02:04 PM

बेमेतरा । नगरपालिका आम निर्वाचन 2025 के तहत, 11 फरवरी 2025 को मतदान के समापन के उपरांत आज जिला कार्यालय के दिशा सभाकक्ष में प्रेक्षक श्री अमिताभ बाजपेयी द्वारा एक महत्वपूर्ण संवीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में रिटर्निंग अधिकारी और सभी अभ्यर्थियों की उपस्थिति में मतदान प्रक्रिया की समीक्षा की गई। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, जिले में हुई इस संवीक्षा बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अंकिता गर्ग ने जिले में हुए मतदान का विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि जिले के सभी नगरीय निकायों में औसतन 77.44 प्रतिशत मतदान हुआ है, जो कि निर्वाचन प्रक्रिया में जनता की सक्रिय भागीदारी को दर्शाता है। जिले के किसी भी मतदान केन्द्र से किसी भी प्रकार की गंभीर शिकायत प्राप्त नहीं हुई और मतदान कार्य शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न हुआ।


प्रेक्षक श्री अमिताभ बाजपेयी ने निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिले के सभी अधिकारी, कर्मचारी, राजनीतिक दलों और अभ्यर्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की सफल चुनाव प्रक्रिया में सभी का योगदान सराहनीय है और आगे की प्रक्रिया में भी इसी तरह का सहयोग अपेक्षित है।


बैठक में नगरीय निकाय के रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र के मतदान प्रतिशत की जानकारी दी गई। साथ ही अभ्यर्थियों ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए और कुछ महत्त्वपूर्ण सुझाव भी दिए, जो भविष्य की निर्वाचन प्रक्रियाओं को बेहतर बनाने में सहायक हो सकते हैं। इस बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, नगरीय निकायों के अध्यक्ष पद और पार्षद पद के अभ्यर्थी भी उपस्थित रहे। बैठक में शांतिपूर्ण वातावरण और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए सभी संबंधित पक्षों की प्रशंसा की गई ।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.