'मुंज्या' ने चौथे दिन ही 'चंदू चैंपियन' को दी धोबी पछाड़, बॉक्स ऑफिस पर टॉम एंड जेरी का खेल शुरू

Updated on 18-06-2024 02:53 PM
बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त चूहे-बिल्ली का खेल चल रहा है। 'चंदू चैंपियन' और 'मुंज्या' के बीच टॉम एंड जेरी का ये खेल अब शुरू हो चुका है। दरअसल, केवल 4 दिन पहले रिलीज हुई 'चंदू चैंपियन' पिछवे 11 दिनों से सिनेमाघरों में चल रही 'मुंज्या' से पिछड़ चुकी है। करीब 120 करोड़ में बनी कार्तिक आर्यन की बायोपिक फिल्म 'चंदू चैंपियन' के लिए ये वीक काफी अहम होनेवाला है जो इस फिल्म की सफलता या असफलता तय करेगी। हालांकि, वीक डेज़ के पहले दिन के लिहाज से ये फिल्म रविवार के मुकाबले फिल्म की कमाई सोमवार को सीधे आधी हो गई। ऐसे में अगर इस वीक कमाई में और गिरावट दिखती है तो फिल्म के लिए अपनी लागत भी वसूल पाना बेहद मुश्किल साबित हो सकता है। वहीं करीब 30 करोड़ के बजट में तैयार हुई और 11 दिन पहले रिलीज हुई 'मुंज्या' का जलवा लगातार बरकरार है।कबीर खान निर्देशति 'चंदू चैंपियन' भारत के पहले पैरालंपिक गोल्ड मेडल जीतने वाले मुरलीकांत पेटकर की कभी हार न मानने वाली कहानी है। इस फिल्म में पेटकर की भूमिका में हैं और इस रोल के लिए उन्हें जमकर तारीफें मिल रही हैं। काफी सारे क्रिटिक्स ने इस फिल्म को कार्तिक की अब तक की बेस्ट फिल्म भी कहा है। हालांकि, रिव्यू के हिसाब से इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर उतनी कामयाबी नहीं मिल रही है। फिल्म ने ढीली ओपनिंग की और पहले दिन केवल 4.75 करोड़ की ही कमाई कर पाई। रविवार को इस फिल्म ने जहां 9.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी वहीं सोमवार को इसकी कमाई लुढ़की, जो वीक डेज़ के लिहाज से बड़ी बात नहीं है।sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को 9.75 करोड़ की कमाई के बाद अब सोमवार को फिल्म ने 4.75 करोड़ की कमाई की है। इस तरह बॉक्स ऑफिस पर कुल कमाई 26.25 करोड़ के करीब हो चुकी है। वहीं वर्ल्वाइड इस फिल्म ने तीन दिनों में जहां 33.00 करोड़ की कमाई की थी वहीं चार दिनों में इसकी कमाई करीब 38 करोड़ पार हो चुकी है।

मोना सिंह और शारवरी वाघ की फिल्म 'मुंज्या' का बॉक्स-ऑफिस पर धमाल

इसके अलावा पिछले 11 दिनों से सिनेमाघरों में मोना सिंह और शारवरी वाघ की फिल्म 'मुंज्या' बॉक्स-ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस फिल्म की कमाई हर दिन हैरान कर रही है। जहां हाल के समय में बड़े-बड़े सितारों की फिल्में 10 दिन ढंग से टिक नहीं पाई, वहीं इस फिल्म की कमाई छप्पर फाड़कर हो रही है।

'मुंज्या' ने सोमवार को दी 'चंदू चैंपियन' को पछाड़

इस फिल्म ने बीते रविवार को 10वें दिन सबसे अधिक कमाई की और ये करीब 8.5 करोड़ रही। वहीं सोमवार को इस फिल्म की कमाई में भी गिरावट दिखी, लेकिन इसके बावजूद ये 'चंदू चैंपियन' को पछाड़ती दिखी है। 'मुंज्या' ने 11वें दिन 5 करोड़ का कलेक्शन किया है और कुल मिलाकर इसने 58.8 करोड़ की कमाई की है। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड अब तक करीब 72 करोड़ रुपये की कमाई की है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी 'हनुमान अंश' की ब्‍लॉकस्‍टर कमाई का दौर अपने 7वें हफ्ते में भी जारी है। कहना गलत नहीं होगा कि यह भारतीय सिनेमा के इतिहास में…
 23 September 2026
'बिग बॉस 20' के 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान ने जिस तरह महिलाओं, खासकर न्यू मदर्स की बॉडी शेमिंग और पोस्ट प्रेग्नेंसी वजन बढ़ने को लेकर होने वाली…
 23 September 2026
बॉलीवुड एक्‍टर राजपाल यादव इन दिनों चेक बाउंस केस की वजह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। सुप्रीम कोर्ट ने बीते दिनों उन्‍हें फिर से फटकार लगाई है। लेकिन इस बीच 55…
 23 September 2026
आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फ‍िल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्‍स ऑफिस पर ब्‍लॉकबस्‍टर सफलता का नया इतिहास लिखा है। किसी ने नहीं सोचा था कि रिलीज के…
 22 September 2026
पिछले दिनों बिहार से शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर बिहारियों का सिर शर्म से नीचा कर दिया है। बिहार के जमुई जिले से सामने आई…
 22 September 2026
कांग्रेस के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि के साथ मिलकर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री किया, जिसे लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया…
 22 September 2026
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कटरीना कैफ इन दिनों अपने बच्चे के साथ मां बनने का सुख ले रही हैं। फिल्मों से दूर रह रहीं कटरीना ने बॉलीवुड से न होते…
 22 September 2026
अजय देवगन की 'दृश्‍यम 3' अगले महीने गांधी जयंती के मौके पर 2 अक्‍टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्‍म में इस बार विजय सलगांवकर की कहानी का…
 22 September 2026
'पंचायत' फेम एक्टर आसिफ खान इन दिनों 'बिग बॉस 20' में नजर आ रहे हैं। शो में जहां एक ओर अपने आक्रामक रुख के लिए वह सलमान खान की डांट…
Advt.