26 साल पहले गैंगरेप के बाद हत्या, खेत में दफनाया था शव... पंजाब की 'शहीद' किरणजीत कौर की क्या कहानी

Updated on 14-08-2023 05:48 PM
चंडीगढ़: पंजाब के बरनाला जिले में किरणजीत कौर की गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गई थी। इस बर्बर वारदात को 26 साल बीत चुके हैं। हर साल 12 अगस्त को किरणजीत कौर का परिवार उनकी याद में सम्मेलन का आयोजन करता है। किरणजीत कौर यादगार समिति भी इस सम्मेलन को आयोजित करने में परिवार की मदद करता है। 12 अगस्त को ही किरणजीत कौर का अंतिम संस्कार किया गया था। किरणजीत की मौत के बाद पंजाब में दोषियों की गिरफ्तारी और सजा के लिए एक बड़ा आंदोलन हुआ था। किरणजीत कौर यादगार समिति ने उन्हें 'शहीद' की उपाधि दी है। आइए किरणजीत कौर को न्याय दिलाने के लिए चले लंबे संघर्ष के बारे में जानते हैं...

किरणजीत कौर बरनाला जिले के मेहल कलां गांव की रहने वाली थी। 1997 में वह 12वीं में पढ़ रही थीं। 29 जुलाई को अचानक वह लापता हो गईं। उनके पिता दर्शन सिंह सरकारी स्कूल में हिंदी के शिक्षक थे। उन्होंने अपनी बेटी की तलाश शुरू की लेकिन पांच दिनों तक उनका पता नहीं चलने के बाद दो अगस्त को एक एक्शन कमिटी का गठन किया गया। इसी बीच किरणजीत की किताबें, साइकिल और कपड़े उन लोगों के खेत में बिखरे हुए पाए गए, जिनकी पहचान आरोपियों के रूप में हुई। 11 अगस्त को इन खेतों को खोदकर शव बरामद किया गया। सार्वजनिक आक्रोश और नारेबाजी के बीच किरणजीत कौर के शरीर का एक दिन बाद अंतिम संस्कार किया गया। 20 अगस्त को हजारों लोग प्रार्थना सभा के लिए मेहल कलां के अनाज बाजार में इकट्ठा हुए।

दरिंदों को दिलाई सजा
जिन आरोपियों की जमीन पर किरणजीत का शव और सामान मिला था, वे उसके ही गांव के थे। इनमें से कुछ का आपराधिक इतिहास था। आरोप था कि जब वह स्कूल से घर जा रही थी तो इन्हीं दरिंदों ने उसका अपहरण कर लिया। इसके बाद उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया और फिर हत्या कर दी। दर्शन सिंह को शुरू में रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने चुप रहने की सलाह दी थी, ताकि उनकी बेटी के खिलाफ इस तरह के अपराध के बारे में बोलने से होने वाले सामाजिक कलंक से बचा जा सके। हालांकि उन्होंने दोषियों के खिलाफ न्याय की जंग लड़ने का फैसला किया। किरणजीत कौर यादगार समिति के नेतृत्व में एक सार्वजनिक आंदोलन के बाद पुलिस ने गांव के सात आरोपियों पर मामला दर्ज किया। इनमें दो प्रवासी मजदूर, एक पंजाबी खेत मजदूर और चार किसान शामिल थे। 2001 में तीन आरोपियों को बरी कर दिया गया, जबकि दो प्रवासी मजदूरों और दो भाइयों को 14 साल आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। ये सभी अपनी जेल की सजा पूरी कर चुके हैं। प्रवासी मजदूर रिहा होने के बाद कभी गांव वापस नहीं आए।

एक्शन कमिटी के सदस्यों को क्यों हुई सजा
अंग्रेजी अखबार द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक सुनवाई के दौरान अदालत परिसर में एक्शन कमिटी के सदस्यों और एक आरोपी के दादा के बीच विवाद हो गया था। चोट लगने के कारण बुजुर्ग की अस्पताल में मौत हो गई। चार आरोपियों को उम्रकैद की सजा दिए जाने के बाद एक्शन कमिटी के तीन सदस्यों को उस बुजुर्ग की हत्या में फंसाया गया। समिति के संयोजक गुरबिंदर सिंह ने द इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि मार्च 2005 में बरनाला की एक सत्र अदालत ने हमारी एक्शन कमिटी के तीन सदस्यों मंजीत धनेर, नारायण दत्त और प्रेम कुमार को दोषी ठहराया। अदालत ने उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई। वहीं दत्त और कुमार को 2008 में हाई कोर्ट ने बरी कर दिया था। धनेर की सजा रद्द नहीं की गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने 3 सितंबर, 2019 को इस फैसले को बरकरार रखा। एक आंदोलन शुरू हुआ, जिसके कारण 14 नवंबर, 2019 को पंजाब के राज्यपाल ने उनकी उम्रकैद की सजा माफ कर दी। इसके बाद धनेर जेल से बाहर आ गए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.