दिल्ली में चाचा-भतीजे की हत्या:नाबालिग ने पहले पैर छुए, फिर शूटर से 5 राउंड फायरिंग करवाई

Updated on 01-11-2024 01:25 PM

दिल्ली के शाहदरा इलाके में दिवाली सेलिब्रेशन के दौरान 40 साल के शख्स आकाश शर्मा और उनके भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसमें उनके 10 साल का बेटा भी घायल हुआ, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। इसके मुताबिक, एक 16 साल का लड़का स्कूटी से एक शूटर के साथ आकाश के घर पहुंचा। उसने पहले आकाश के पैर छुए फिर दिवाली की बधाई दी। इसके बाद नाबालिग आरोपी के साथ स्कूटी पर आए शख्स ने आकाश पर 5 राउंड फायरिंग की। इस गोलीबारी में आकाश, उनका भतीजा ऋषभ शर्मा (16) और उनका बेटा कृष शर्मा (10) घायल हुआ। अस्पताल में डॉक्टरों ने आकाश और भतीजे ऋषभ को मृत घोषित कर दिया। बेटे कृष का फिलहाल इलाज चल रहा है। गोलीबारी के बाद दोनों आरोपी स्कूटी से भाग गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नाबालिग आरोपी ने आकाश को पैसे उधार दिए थे, जिसे आकाश लौटा नहीं रहा था। पुलिस ने केस दर्ज कर नाबालिग को हिरासत में ले लिया है।

CCTV के कारण पकड़ाया नाबालिग आरोपी 

घटना की पूरी फुटेज CCTV में कैद हुई, इसी सबूत के आधार पर पुलिस ने नाबालिग आरोपी को गुरुवार देर रात को हिरासत में लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी 17 दिन से हत्या की प्लानिंग कर रहा था। हिरासत में लिए गए नाबालिग और के खिलाफ पहले भी क्राइम के मामले दर्ज है।

आकाश की पत्नी बोलीं- जमीन का विवाद था

आकाश की पत्नी ने कहा कि वह हमलावरों को जानती है। उनके बीच कई सालों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।

वहीं, आकाश के भाई योगेश ने दावा किया कि पिछले इस नाबालिग आरोपी के घर पर फायरिंग हुई थी, जिसमें हमें फंसाया गया था। पुलिस ने उस मामले की CCTV फुटेज डिलीट कर दी थी और हम पर झगड़े का आरोप लगाया था।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
 07 August 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी चाल चल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
 07 August 2026
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी लिंक प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आग्रह किया किया है। यह परियोजना तमिलनाडु की जल सुरक्षा के…
 07 August 2026
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि…
 07 August 2026
मुंबई : शिवसेना सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई…
 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
Advt.