शहीद वीर नारायण सिंह की जन्मभूमि पर म्यूजियम तैयार:​​​​​​​कॉर्टेन स्टील के पैनल पर उकेरी गई है पहले छत्तीसगढ़िया बलिदानी की गाथा,आज मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन

Updated on 20-12-2022 06:26 PM

शहीद वीर नारायण सिंह की जन्मस्थली सोनाखान में एक म्यूजियम बनकर तैयार है। यह ओपन एयर म्यूजियम होगा। इसमें कॉर्टेन स्टील के पैनल पर स्वतंत्रता संग्राम के इस महान बलिदानी की जीवन गाथा उकेरी गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार को बिलाईगढ़ विधानसभा में प्रवास के दौरान इसका उद्घाटन करने वाले हैं।

अधिकारियों ने बताया, सोनाखान में अपनी तरह का यह पहला म्यूजियम होगा, जहां ऑडियो- विजुअल सेटअप और विशेष पैनल के माध्यम से शहीद वीर नारायण सिंह की जीवनी को प्रदर्शित किया गया है। इसके लिए एक विशेष तरह के कॉर्टेन स्टील का प्रयोग किया गया है। इससे बनें लम्बे और सुंदर पैनल्स पर शहीद वीर नारायण सिंह की जीवनी उकेरी गई है। जिसकी भव्यता दिन के साथ ही रात में भी देखी जा सकती है।

लाइट के अद्भुत सेटअप इसे खास और अलग बनाते हैं। सभी पैनल में एक ऑडियो सेटअप लगा हुआ है, जिसके माध्यम से शहीद वीर नारायण सिंह की जन्म से लेकर क्रांति और बलिदान तक का वृत्तांत सुना जा सकता है। यह ऑडियो हिंदी, अंग्रेज़ी और छत्तीसगढ़ी भाषा में उपलब्ध है। यहां आने वाले लोग अपनी पसंद मुताबिक ऑडियो की भाषा तय कर सकते हैं। यहां पार्किंग और कैंटीन की भी व्यवस्था रहेगी। कैंटीन की व्यवस्था स्व-सहायता समूह को सौंपी गई है। इस म्यूजियम में आने वालों के लिए विभाग ने शुल्क तय किया है।

देश भर की कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं में इस्तेमाल हुआ है कॉर्टेन स्टील

अधिकारियों ने बताया, देश में कॉर्टेन स्टील का उपयोग कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं में कलाकृतियां बनाने के लिए किया जा चुका है। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, बिहार म्यूज़ियम और कई देशों के प्रतिष्ठित प्रोजेक्ट में इसका उपयोग है।

पिछले साल शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा का अनावरण हुआ था

पिछले साल दिसम्बर में पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वहां बने स्मारक में शहीद की घोड़े पर सवार पर एक भव्य प्रतिमा का अनावरण किया था। इस दौरान उन्होंने शहीद की जन्मभूमि को और भव्य रूप देने की घोषणा भी की थी। अब सोनाखान में ओपन एयर म्यूजियम शुरू हो जाने से स्वतंत्रता संग्राम की यह कहानी अधिक पर्यटकों के लिए सुलभ होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
बीजापुर।- भैरमगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत बिरियाभूमि के आश्रित ग्राम जारामोंगिया में जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने की दिशा में उल्लेखनीय सफलता मिली है।…
 06 August 2026
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में श्री रामलला दर्शन योजना के तहत श्रद्धालुओं को अयोध्या में प्रभु श्री रामलला  जी का निःशुल्क दर्शन कराया जा रहा है। इसी…
 06 August 2026
जशपुरनगर। कलेक्टर  रोहित व्यास ने सोमवार को साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर आश्रम छात्रावास के लिए बनाए गए सभी नोडल अधिकारियों से  निरीक्षण के संबंध में जानकारी ली।उन्होंने कहा…
 06 August 2026
जशपुरनगर। सीईओ जिला पंचायत  अभिषेक कुमार ने विगत दिवस 4 अगस्त को विभिन्न ग्राम पंचायतों का आकस्मिक निरीक्षण किया और विकास कार्यों की जानकारी ली।उन्होंने निरीक्षण के दौरान स्वच्छ भारत…
 06 August 2026
जशपुरनगर। कलेक्टर  रोहित व्यास ने आज  कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में महिला एवं बाल विकास विभाग के  पोषण पुनर्वास केंद्र (छ.त्.ब्) को डिजिटल किए जाने के संबंध में समीक्षा बैठक ली। इस…
 06 August 2026
कोरबा।  जिले के पोड़ी बहार निवासी बी.एससी. माइक्रोबायोलॉजी द्वितीय वर्ष के छात्र  ऋषभ जैन के लिए कॉलेज जाना और दैनिक कार्यों के लिए घर से बाहर निकलना किसी चुनौती से…
 06 August 2026
कोरबा।तेज बारिश, कीचड़ भरे रास्ते और दुर्गम पहाड़ी इलाका... लेकिन इन सबके बीच कलेक्टर  कुणाल दुदावत पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के दूरस्थ ग्राम समेलीभांठा स्थित विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर बस्ती पहुँचे।…
 06 August 2026
कोरबा। जिले के दूरस्थ एवं वनांचल क्षेत्रों में संचालित निर्माणाधीन परियोजनाओं की जमीनी स्थिति जानने कलेक्टर  कुणाल दुदावत आज पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के विभिन्न स्थानों का मैदानी निरीक्षण किया। उन्होंने…
 06 August 2026
कोरबा।कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लमना का निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्था, अधोसंरचना, निर्माणाधीन कार्यों तथा विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं…
Advt.