उज्जैन के महाकालेश्वर की साक्षी में मूषकराज करेंगे नृत्य

Updated on 07-07-2023 06:15 PM

इंदौर। मांलवाचंल की सबसे बड़ी बाणेश्वरी कावड़ यात्रा में इस बार तीन झांकियों सहित एक डिजिटल रथ भी आकर्षण का मुख्य केन्द्र रहेगा। यात्रा नौ जुलाई को दोपहर 12 बजे मरीमाता चौराहा स्थित सिद्ध विजय गणेश मंदिर पर अभिषेक, पूजन के बाद बसों से महेश्वर के लिए प्रस्थित होगी। अब तक करीब तीन हजार श्रद्धालुओं ने अपने पंजीयन करा लिए हैं। इनमें पांच दिव्यांग भी शामिल हैं। महेश्वर में 10 जुलाई को सुबह देवी अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण, मां नर्मदा का 101 लीटर दूध से अभिषेक एवं 1200 मीटर लंबी चुनरी समर्पण के बाद कावड़ यात्रा महाकालेश्वर उज्जैन के लिए प्रस्थित होगी।

यात्रा संयोजक गोलू शुक्ला एवं यात्रा प्रभारी दीपेन्द्रसिंह सोलंकी ने बताया कि बाणेश्वरी कावड़ यात्रा में इस बार भगवान भोलेनाथ की साक्षी में मूषकराज गणेशजी के समक्ष नृत्य करते हुए, महाकालेश्वर को तीर्थ भ्रमण कराते हुए गणेशजी एवं राज्य के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा लाड़ली बहना और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनाओं के माध्यम से आए बदलाव की झांकियां भी शामिल रहेंगी।

भजन गायक श्रीधर झरकर एवं गन्नू महाराज इस यात्रा में अपने भजनों से भक्तिभाव का माहौल बनाए रखेंगे। इसके अलावा यात्रा जहां-जहां रात्रि विश्राम के लिए रूकेगी, वहां-वहां प्रतिदिन सुबह पंद्रह मिनट के लिए योग, ध्यान शिविर एवं पौधरोपण तथा रात्रि में सुंदरकांड के पाठ एवं भजन संकीर्तन के आयोजन होंगे। जो डिजीटल रथ बनवाया जा रहा है, उसमें राज्य सरकार की ओर से बुजुर्गों के लिए तीर्थदर्शन एवं हवाई जहाज से धर्मस्थलों की यात्रा के साथ ही धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक बदलाव के लिए राज्य शासन की कल्याणकारी योजनाओं का विवरण भी रहेगा। महाकाल लोग एवं ओंकारेश्वर की तस्वीर बदलने की दिशा में हो रहे प्रयासों की जानकारी भी दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि यात्रा के लिए पंजीयन का सिलसिला अभी भी जारी है। इच्छुक श्रद्धालु मरीमाता चौराहा स्थित कार्यालय पर अपना पंजीयन 8 जुलाई तक करा सकते हैं। रविवार को यात्रा को बिदाई देने के लिए मरीमाता चौराहे पर शहर के सभी प्रमुख जन प्रतिनिधि आएंगे और सिद्ध विजय गणेश का अभिषेक-पूजन कर यात्रा को बिदाई देंगे।

महेश्वर से महाकालेश्वर तक की लगभग 190 किलोमीटर की यह यात्रा करीब 8 दिनों में पूरी होगी। उज्जैन में सोमवार, 17 जुलाई को भगवान महाकालेश्वर से प्रदेश में सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना के साथ जलाभिषेक के बाद यात्रा का समापन होगा। यात्रा के लिए झांकियों का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भोपाल। टीबी की ऐसी किस्म भी होती है, जिस पर सामान्य दवाएं असर नहीं करतीं। इसे दवा-प्रतिरोधी टीबी या एमडीआर-टीबी कहा जाता है। इस बीमारी के इलाज में सबसे बड़ी…
 11 August 2026
भोपाल। मतदाता सूची में अपना नाम खोजने, आवेदन की स्थिति जानने या नाम जुड़वाने के लिए अब कहीं भटकना नहीं होगा। निर्वाचन आयोग के ईसीआईनेट डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सभी सुविधाएं…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार सुबह से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन के साथ स्कूली व्यवस्था को भी प्रभावित किया। शहर के अधिकतर सरकारी स्कूलों में जलभराव की स्थिति रही।…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल अब मेट्रोपोलिटन सिटी की ओर एक कदम बढ़ाने जा रहा है। इसी दिशा में भोपाल-विदिशा दो लेन मार्ग को चार लेन किया जाएगा। 1,757 करोड़ रुपये की…
 11 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश अब गारमेंट सेक्टर में बड़ी छलांग लगाने के लिए आगे बढ़ रहा है। धार जिले में पीएम मित्र पार्क पर काम प्रारंभ हो गया है। यहां लाखों…
 11 August 2026
भोपाल। अगर आप रक्षाबंधन पर घर जाने की योजना बना रहे हैं तो टिकट के लिए आखिरी समय तक इंतजार न करें। 28 अगस्त को रक्षाबंधन है और 25 अगस्त…
 11 August 2026
भोपाल। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए संविदा आयुष चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।इस भर्ती से जिला और…
 11 August 2026
भोपाल। शहर में तेज वर्षा के बीच सोमवार को पंपों पर पानी मिला पेट्रोल मिलने से ग्राहाकों ने हंगामा मचा दिया।जिसकी जानकारी मिलते ही खाद्य विभाग की टीम मौके पर…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी के हाई-सिक्योरिटी जोन चार इमली में एक बार फिर पुलिस की निगरानी व्यवस्था को ठेंगा बताकर बदमाशों ने जबलपुर के पाटन से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अजय…
Advt.