महिला समूह के लिए अतिरिक्त आय का जरिया बना मशरूम, साग-सब्जी उत्पादन

Updated on 27-05-2023 09:28 PM

कोण्डागांव। राज्य शासन की नरवा-गरवा, घुरवा एवं बाड़ी योजना ग्रामीण इलाकों की महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद साबित हो रही है। घर-परिवार के कार्यों तथा खेती-किसानी में व्यस्त रहने वाली ग्रामीण महिलाएं अपनी स्व सहायता समूह गठित करने सहित बकरीपालन, कुक्कुटपालन,साग-सब्जी उत्पादन, मशरूम उत्पादन इत्यादि आयमूलक गतिविधियों को पूरी लगन और मेहनत के साथ संचालित कर आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं। जिले के माकड़ी ब्लॉक अंतर्गत बालोंड गौठान में मां दन्तेश्वरी महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं ने इसी तरह अपनी कड़ी मेहनत के बूते साग-सब्जी उत्पादन एवं मशरूम उत्पादन कर इसे अतिरिक्त आय का जरिया बना लिया है। इन महिलाओं ने वर्ष 2020 से साग-सब्जी उत्पादन शुरू किया है, वहीं गत वर्ष से मशरूम उत्पादन भी आरंभ किया है। जिससे लगभग 87 हजार रुपये की आमदनी अर्जित किया है।

बालोंड गौठान में अपने आयमूलक गतिविधियों को संचालित करने के बारे में जानकारी देते हुए मां दन्तेश्वरी महिला स्व सहायता समूह की अध्यक्ष सुपोती बाई बताती हैं कि गौठान के करीब आधे एकड़ रकबा में खरीफ सीजन के दौरान साग-सब्जी की खेती करने के साथ ही रबी सीजन में भी गौठान के नलकूप का उपयोग कर साग-सब्जी लगाते हैं। अपने साग-सब्जी को स्थानीय  बालोंड एवं काटागांव बाजार में विक्रय कर रहे हैं। कई बार स्कूलों में मध्यान्ह भोजन के लिए तथा ग्रामीण भी अपनी जरूरत के अनुसार स्वयं गौठान में आकर सब्जी खरीद कर ले जाते हैं। वहीं मशरूम को भी स्थानीय बाजार में बेच रहे हैं। समूह की एक सदस्य हीरामती दीदी ने बताया कि इस साल रबी सीजन में सब्जी की फसल अच्छी हुई थी लेकिन आकस्मिक बारिश के कारण काफी नुकसान हुआ, फिर भी जो साग-सब्जी बाड़ी में था उसे बेचकर लगभग 5 से 6 हजार रुपये अर्जित किये हैं। अभी वर्तमान में बाड़ी में तरोई और बैंगन बचा है। इस साल मशरूम भी लगभग 22 किलोग्राम विक्रय कर  लगभग साढ़े 4 हजार रुपये अर्जित कर चुके हैं और अभी  गर्मी के कारण मशरूम को ज्यादा देखरेख करने की जरुरत को देखते हुए इसे घर में रखे हैं। समूह की दीदी मानबती ने साग-सब्जी तथा मशरूम उत्पादन से हुई आय की राशि को  कपड़े एवं घर-परिवार की जरुरत में खर्च करने की बात कहते बताती हैं कि घरेलू कार्यों के साथ ही समूह की आयमूलक गतिविधियों को दो-चार सदस्य महिलाएं बारी-बारी से देखरेख करती हैं, अपनी आयमूलक गतिविधियों से जो आमदनी मिल रही है वह हमारे लिए अतिरिक्त आय है। इसे ध्यान रखकर समूह की सभी महिलाएं आगामी खरीफ सीजन में साग-सब्जी उत्पादन को बेहतर ढंग से करने के लिए दृढ संकल्पित हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
जगदलपुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले के बॉर्डर में स्थित धौड़ाई वन परिक्षेत्र में तेंदुए का शिकार किया गया है। वन विभाग की टीम ने 3 तस्करों को तेंदुए की खाल के…
 11 August 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में सोमवार को उत्तर और दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की रणनीतिक बैठक हुई। मीटिंग में बढ़ते बिजली बिल, स्मार्ट मीटर और 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को…
 11 August 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के ब्लास्ट फर्नेस से 250 टन लोहा चोरी और फ्लू डस्ट के अवैध परिवहन के मामले में पूर्व जीएम हिमांशु भूषण मलिक को हाईकोर्ट से बड़ी…
 11 August 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार को विवाद के बाद 2 युवकों ने शराब दुकान के सामने दिनदहाड़े भाजपा समर्थित पूर्व जनपद सदस्य के पति की गला रेतकर हत्या कर दी।…
 11 August 2026
रायपुर, रायपुर के संजय नगर इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब 26 साल से रायपुर में रह रहा था और यहां गाड़ी…
 11 August 2026
कोंडागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी की अध्यक्ष्ता एवं उनकी उपस्थिति में अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी एवं मॉनिटरिंग सेल, नेशनल लोक अदालत…
 11 August 2026
कोंडागांव, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने शुक्रवार को केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम जामगांव में निर्माणाधीन 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपकेंद्र के निर्माण कार्यों की प्रगति…
 11 August 2026
कोंडागांव । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेभ्र में 'उल्लास महा चौपाल' का आयोजन किया जाएगा। ध्वजारोहण के बाद स्कूलों और ग्राम पंचायतों में होने वाले इस कार्यक्रम के जरिए…
 11 August 2026
कोण्डागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव गायत्री साय के नेतृत्व में …
Advt.