मस्क ने एक झटके में गंवाई अडानी से छह गुना दौलत, जानिए अब कितनी रह गई उनकी नेटवर्थ

Updated on 04-04-2023 06:47 PM
नई दिल्ली: दुनिया की सबसे वैल्यूएबल ऑटो कंपनी टेस्ला (Tesla) के शेयरों में सोमवार को 6.12 फीसदी गिरावट आई। इससे कंपनी के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) की नेटवर्थ में 9.05 अरब डॉलर यानी 74,403 करोड़ रुपये की गिरावट आई। अब उनकी नेटवर्थ 178 अरब डॉलर रह गई है। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक मस्क दुनिया के अमीरों की लिस्ट में फ्रांस के बर्नार्ड आरनॉल्ट (Bernard Arnault) के बाद दूसरे नंबर पर हैं। आरनॉल्ट की नेटवर्थ 199 अरब डॉलर है। हालांकि इस साल कमाई के मामले में मस्क पहले नंबर पर हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 40.8 अरब डॉलर की तेजी आई है जबकि आरनॉल्ट की नेटवर्थ में 36.6 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है।


इस बीच सोमवार को नए फाइनेंशियल ईयर के पहले दिन अडानी ग्रुप के 10 लिस्टेड शेयरों में से आठ में गिरावट आई। इससे ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) की नेटवर्थ में 1.60 अरब डॉलर यानी 13,154 करोड़ रुपये की गिरावट आई। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक अब उनकी नेटवर्थ 54.8 अरब डॉलर रह गई है और वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 23वें नंबर पर फिसल गए हैं। पिछले साल अडानी दुनिया के अमीरों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए थे और उनकी नेटवर्थ 150 अरब डॉलर हो गई थी। लेकिन 24 जनवरी को आई एक रिपोर्ट के कारण अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट आई है। इससे अडानी की नेटवर्थ में इस साल 65.7 अरब डॉलर की रेकॉर्ड गिरावट आई है।

कौन-कौन हैं टॉप 10 में


भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की नेटवर्थ में भी सोमवार को मामूली गिरावट आई। वह 80.3 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 12वें नंबर पर हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के चेयरमैन की नेटवर्थ में 6.78 अरब डॉलर की गिरावट आई है। ऐमजॉन के जेफ बेजोस (126 अरब डॉलर) दुनिया के अमीरों की लिस्ट में तीसरे, बिल गेट्स (121 अरब डॉलर) चौथे, वॉरेन बफे (108 अरब डॉलर) पांचवें, लैरी एलिसन (107 अरब डॉलर) छठे, स्टीव बाल्मर (101 अरब डॉलर) सातवें, लैरी पेज (96.6 अरब डॉलर) आठवें, सर्गेई ब्रिन (92.3 अरब डॉलर) नौवें और फांस्वा बेटनकोर्ट मायर्स (89.8 अरब डॉलर) दसवें नंबर पर हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
नई दिल्‍ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…
 19 March 2026
नई दिल्ली: अगर आप सरकारी बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो अब केवल परीक्षा पास करना ही काफी नहीं होगा। केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि…
 19 March 2026
79वीं ईस्वी की गर्मियों में रोम के अमीर नेपल्स की खाड़ी के तट पर फेर्रागोस्टो मना रहे थे। पोम्पेई एक ऐसा शहर था, जहां के लोग लाभ को ही आनंद…
 19 March 2026
नई दिल्ली: एडटेक कंपनी फिजिक्सवाला ( Physicswallah ) को असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए 263.34 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स डिमांड नोटिस मिला है। कंपनी ने बताया कि विभाग ने उस…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC बैंक से जुड़ी एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती (Atanu Chakraborty) ने बुधवार देर…
 19 March 2026
नई दिल्ली: गुरुवार को सोना और चांदी में बड़ी गिरावट आई। बाजार खुलने के कुछ ही समय बाद एमसीएक्स पर चांदी प्रति किलो 5000 रुपये तक गिर गई। वहीं सोना भी…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले का आज 20वां दिन है। यह युद्ध लगातार तेज होता जा रहा है। इस युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में भी तनाव…
 18 March 2026
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…
Advt.