मस्क भी हुए पस्त, गौतम अडानी बने हीरो, 24 घंटे में कमाई दुनिया में सबसे ज्यादा दौलत

Updated on 01-03-2023 09:03 PM
नई दिल्ली: अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग (Hindenburg) ने अडानी समूह (Adai Group) को लेकर जो निगेटिव रिपोर्ट जारी की, उसके बाद से शेयर बाजार में कोहराम मच गया। अडानी के शेयरों (Adani Shares) में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। अडानी समूह के शेयर 80 से 85 फीसदी तक लुढ़क गए है। अडानी के शेयरों में गिरावट के कारण उनकी कंपनी का मार्केट कैप 140 अरब डॉलर तक गिर गया, लेकिन अब अडानी कमबैक कर रहे हैं। हिंडनबर्ग की सुनामी में डूबे अडानी अब फिर से बढ़ने लगे हैं। लगातार दूसरे दिन अडानी ने जबरदस्त कमबैक करते हुए अमीरों की लिस्ट में ऊंची छलांग लगा ली है। फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर इंडेक्स (Forbes Billionaire List) में अडानी ने बड़ा फेरबदल कर दिया है।

आज के हीरो बने अडानी

फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर इंडेक्स की लिस्ट में गौतम अडानी जो लगातार लुढ़क रहे थे, आज के टॉप गेनर बने हैं। दोपहर 1 बजे के करीब इस लिस्ट में गौतम अडानी टॉप विनर रहे हैं। अडानी जहां इस लिस्ट में टॉपर रहे तो वहीं दुनिया के दूसरे सबसे अमीर , टेस्ला, ट्विटर के मालिक एलन मस्क टॉप लूजर्स के दूसरे पायदान पर हैं। वहीं दुनिया के सबसे अमीर उद्योगपति बर्नाड अर्नॉल्ट आज के टॉप लूजर हैं। उन्होंने चंद घंटों में ही 1.5 अरब डॉलर की संपत्ति गंवा दी। हालांकि वो अमीरों की लिस्ट में टॉप पर बने हुए हैं। वहीं एलन मस्क ने आज 1.2 अरब डॉलर की दौलत गंवा दी है और गंवाने का सिलसिला जारी है। एलन मस्क आज 196 अरब डॉलर की दौलत के साथ अमीरों की लिस्ट में नंबर 2 पर पहुंच गई है।

अडानी बने टॉपर

गौतम अडानी आज फोर्ब्स के रियल टाइम बिलेनियर इंडेक्स के आज के टॉप रहे हैं। उन्होंने 24 घंटे में दुनिया में सबसे ज्यादा दौलत कमाई है। फोर्ब्स के Today's Winner लिस्ट में गतम अडानी सबसे ऊपर है। उन्होंने 24 घंटे में 4 अरब डॉलर से अधिक की संपत्ति कमा ली है। एक दिन में गौतम अडानी ने 3,30,32,32,00,000 रुपये कमाकर ये खिताब अपने नाम कर लिया। इतनी ही नहीं दौलत में हुई बढ़ोतरी के साथ गौतम अडानी ने फोर्ब्स बिलेनियर इंडेक्स में ऊंची छलांग लगा ली है। दो दिन पहले दो इस लिस्ट में 39वें नंबर पर पहुंच गए थे. उनकी दौलत गिरकर 30 अरब डॉलर के करीब पहुंच गई थी। अब वो उछलकर 77.4 अरब डॉलर पर पहुंच गई है। दो दिनों में उनकी रैंकिंग 7 पायदान की छलांग लगाई है। गौरतलब है कि शेयर मार्केट में अडानी के शेयरों में तेजी के कारण अडानी की दौलत मे बढ़ोतरी हो रही है। शेयर बाजार में लिस्टेड अडानी के 10 से 10 शेयरों में जबरदस्त तेजी लौट आई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.