लड़ते-झगड़ते पूरी हो रही मस्क की मुराद, भारत में टेस्ला की एंट्री के लिए योजना तैयार

Updated on 18-10-2023 02:00 PM
नई दिल्ली: हो सकता है कि जल्द ही आपको भारत की सड़कों पर टेस्ला की गाड़ियां फर्राटा भरते दिख जाए। सरकार नई इलेक्ट्रिक वीकल पॉलिसी पर काम कर रही है। सरकार इंपोर्ट ड्यूटी टैक्स छूट देने पर विचर कर रही है। इस छूट का लाभ टेस्ला जैसी कार निर्माता कंपनियों को मिलेगा। सरकार विदेश में बनी कारों के आयात पर इंपोर्ट ड्यूटी टैक्स को 100 फीसदी से घटाकर 15 फीसदी कर सकती हैं। सरकार टेस्ला जैसी हाई टेक्नोलॉजी वाले वाहन निर्माताओं को भारत आने के लिए बड़ा ऑफर दे सकती है। अगर इसपर सहमति बन जाती है तो टेस्ला जैसी लग्जरी गाड़ियां आसानी से भारत में बिक सकेंगी। लग्जरी कार जैसे टेस्‍ला, बीएमडब्‍ल्‍यू और ऑडी की कीमत पर भी इसका असर होगा। सरकार इन कंपनियों को छूट देने की तैयारी कर रही है।

खुल रहे टेस्ला के भारत आने के दरवाजे

विदेशी कंपनियों को प्रोत्साहन देने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। अगर नई पॉलिसी पर सहमति बन जाती है तो इससे न केवल विदेशों से इंपोर्ट की गई ईवी कारों की कीमत में भारी गिरावट आएगी, बल्कि विदेशी ऑटो मैन्युफैक्चरिंग कंपनियां के लिए भी भारत आना आसान हो जाएगा। भारी इंम्पोर्ट ड्यूटी टैक्स के चलते इन कारों की कीमत काफी अधिक हो जाती है। जिसके चलते सेल प्रभावित होता है। अगर भारत में कार सेल के आंकड़ों पर नजर डालें तो दुनिया के तीसरे सबसे बड़े कार बाजार में ईवी कारों की सेल सिर्फ 2 प्रतिशत है।

टाइम्‍स ऑफ इंड‍िया की रिपोर्ट के मुताबिक सरकार ग्रीन कारों के आयात पर इंपोर्ट ड्यूटी टैक्स को 100% से घटाकर 15% करने की तैयारी कर रही है। इससे इलेक्ट्रिक कारों की भारत में डिमांड के साथ-साथ उसकी कीमत में ग‍िरावट आएगी। एलन मस्क की टेस्ला लंबे वक्त से भारत में प्रवेश के लिए कोशिश कर रही है। कंपनी की ओर से लगातार सौ फीसदी इंपोर्ट ड्यूटी टैक्स घटाने की बात कही गई। अब सरकार की ओर से उस दिशा में माहौल बनने लगा है। हालांकि छूट के साथ कुछ शर्तें भी रखी जाएंगी।

छूट, लेकिन शर्तों के साथ

इंपोर्ट ड्यूटी में छूट केवल उन्हीं कंपनियों को मिलेगा, जो अपनी व्‍हीकल मैन्‍युफैक्‍चर‍िंग सेटअप भारत में करेंगे। यानी भारत में प्लांट लगाने के साथ-साथ उन्हें लोकल मार्केट से भी पार्ट लेने होंगे। कंपनियों को बैंक गारंटी भी देनी होगी। इसके अलावा सरकार उन कंपन‍ियों से सप्‍लायर्स के ल‍िए एक इकोस‍िस्‍टम डेवलप करने की भी गारंटी लेगी। इसके अलावा अगले दो साल में करीब 20 फीसदी पार्ट देश के अंदर से ही ल‍िया जाएगा, जिसे चार सालों में बढ़ाकर 40 प्रत‍िशत तक क‍िया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.