मुसलमानों का अपना शरियत कानून, UCC से देश में कहीं तूफान न आ जाए... फारूख अब्दुल्ला की केंद्र को चेतावनी

Updated on 29-06-2023 06:50 PM
श्रीनगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधन में यूनिफॉर्म सिविल कोड को देशभर में लागू करने की जोरदार पैरवी की। पीएम की इस पैरवी को लेकर एक बार फिर यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) पर बहस छिड़ गई है। देश भर में एक समान कानून पर सियासत तेज हो गई है। बीजेपी पर वोट बैंक की राजनीति का आरोप लग रहा है। वहीं जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अब्दुल्ला ने कहा है कि सरकार को यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने से पहले ठीक से सोचना चाहिए, कहीं कोई तूफान न आ जाए।

बकरीद के मौके पर मुबारकबाद देने के बाद नैशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख फारूख अब्दुल्ला ने कहा कि आज कल यह लोग (केंद्र सरकार) समान नागरिक संहिता की बात कर रहे हैं, मुझे लगता है कि उनको इस तरफ सोचना चाहिए।'

'मुसलमानों का अपना कानून'

फारूख अब्दुल्ला ने कहा कि यह देश विविधिता से भरा है जिसमें हर मजहब, जुबान (भाषा) बोलने वाले लोग रहते हैं। मुसलमानों का अपना शरियत कानून है जिसपर उनको नजर रखनी चाहिए। वे इस पर सोचें कि उनका इस कदम उठाने से कहीं कोई तूफान न आ जाए।'

'अल्लाह करे कम हों मुसीबतें'

बकरीद को लेकर फारूख अब्दुल्ला ने कहा कि अल्लाह करे हमारी मुसीबतें कम हों और हम अमन चैन से रहें। फारूख अब्दुल्ला श्रीनगर से लोकसभा सांसद हैं। UCC पर उनकी यह टिप्पणी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसे लागू करने की जोरदार वकालत करने के बाद सामने आई है।

अमरनाथ यात्रियों को दीं शुभकामनाएं

फारूख अब्दुल्ला ने वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू-कश्मीर आने वाले तीर्थयात्रियों का भी स्वागत किया। उन्होंने कहा, 'मैं यात्रा का स्वागत करता हूं। मैं अल्लाह से प्रार्थना करता हूं कि यह सफल हो और यात्री आशीर्वाद लेकर लौटें।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.